Connect with us
Kumaon taxi haldwani news: 50,000 taxis will be stopped from February 4th uttarakhand breaking today
सांकेतिक फोटो Kumaon taxi haldwani news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kumaon taxi haldwani news: 4 फरवरी से चक्काजाम कुमाऊं में थमेंगे 50 हजार टैक्सियों के पहिये

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Kumaon taxi haldwani news: 4 फरवरी से चक्काजाम कुमाऊं में थमेंगे 50 हजार टैक्सियों के पहिये

1 min read

Kumaon taxi haldwani news: 50,000 taxis will be stopped from February 4th uttarakhand breaking today: कुमाऊं में टैक्सी यूनियनों का आर-पार का ऐलान, 4 फरवरी से 50 हजार वाहनों के पहिये थामने की चेतावनी

Kumaon taxi haldwani news: 50,000 taxis will be stopped from February 4th uttarakhand breaking today: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी और झटका देने वाली खबर सामने आ रही है दरअसल कुमाऊं मंडल में टैक्सी चालक और संचालक अब सड़क पर उतरने को तैयार है। वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया को निजी ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) से जोड़ने के फैसले के विरोध में टैक्सी यूनियनों ने अनिश्चितकालीन चक्काजाम का ऐलान कर दिया है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल का कहना है कि यदि व्यवस्था में तत्काल बदलाव नहीं हुआ तो 4 फरवरी से पूरे कुमाऊं में करीब 50 हजार टैक्सियों का संचालन ठप हो जाएगा।

इस संबंध में टैक्सी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया कि कुमाऊं के सभी दस आरटीओ कार्यालयों में फिटनेस सेवा बंद किए जाने से हजारों वाहन मालिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अब वाहन फिटनेस के लिए निजी एटीएस केंद्रों पर जाना अनिवार्य कर दिया गया है, जहां शुल्क अधिक है और समय भी तय नहीं। इससे छोटे टैक्सी संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और शोषण की स्थिति बन रही है।

यूनियन ने इस निर्णय को अव्यावहारिक बताते हुए मांग की है कि पहले की तरह फिटनेस जांच का अधिकार फिर से सरकारी परिवहन कार्यालयों को सौंपा जाए। इसी मांग को लेकर कुमाऊं के सभी जिलाधिकारियों और परिवहन अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया है। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती, आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मनोज भट्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तावित चक्काजाम केवल टैक्सियों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके लिए ट्रक, बस और अन्य व्यावसायिक वाहन संगठनों से भी समर्थन जुटाया जा रहा है, ताकि आंदोलन का असर सरकार तक मजबूती से पहुंचे। उनका दावा है कि यदि परिवहन व्यवस्था ठप होती है तो आम जनता को भी परेशानी होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इधर, आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी के डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि टैक्सी यूनियनों की समस्याओं से शासन को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में परिवहन मुख्यालय देहरादून को पत्र भेजा गया है और समाधान के लिए उच्च स्तर पर निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल कुमाऊं में टैक्सी चालकों की यह चेतावनी सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। यदि जल्द कोई ठोस फैसला नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में पहाड़ से लेकर तराई तक आवाजाही पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Yamunanagar bike Accident यमुनानगर बाइक हादसा हरिद्वार के पति-पत्नी और बेटे ने तोड़ा दम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top