Connect with us
कुमाऊंनी गीत ब्योली चैछि हुआ रिलीज रुचि रावत के अभिनय ने लगाए चार चांद

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / कुमाऊंनी गीत ब्योली चैछि हुआ रिलीज रुचि रावत के अभिनय ने लगाए चार चांद

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

कुमाऊंनी गीत ब्योली चैछि हुआ रिलीज रुचि रावत के अभिनय ने लगाए चार चांद

1 min read

Kumaoni marriage song: शादी के डीजे में बजने को तैयार है एक और पहाड़ी गीत, गायक डीके आर्या ने दी है मधुर आवाज….

आजकल चल रहे शादियों के सीजन में डीजे पर क‌ई पहाड़ी गीतों ने धूम मचाई हुई है। लोग इन पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके रहे हैं और ठुमके लगाकर अपनों की खुशी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में शादियों के लिए एक और डीजे गीत बीते रोज रिलीज हो गया है। जी हां… बात हो रही है गायक डीके आर्या के न‌ए गीत ‘ब्योली चैछी’ की। जिसकी खूबसूरती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां इसे दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है वहीं महज चंद दिनों के भीतर इसे 32 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं लोग इस गीत पर रील्स, शाट्स एवं स्टेटस भी बना रहें हैं जिन्हें भी दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है।
(Kumaoni marriage song)
यह भी पढ़ें- Mamta Arya latest song: युवा गायिका‌ ममता आर्य और मनोज कुमार का एक और धमाकेदार गीत हुआ रिलीज

बता दें कि गायक डीके आर्या का यह नया गीत ‘ब्योली चैछी’ बीते रोज पीआर फिल्म्स प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। बात करें अगर गीत के लिरिक्स की तो गीत के बोल स्वयं गायक डीके आर्या द्वारा ही लिखे गए हैं। रोहित भंडारी का धमाकेदार संगीत जहां गीत को काफी खुबसूरत बना रहा है वहीं गीत के विडियो में नजर आए रूचि रावत और तुषार आर्या की जोड़ी का शानदार अभिनय गीत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। गीत को जहां विजय भारती द्वारा निर्देशित किया गया है वहीं विडियो में सहकलाकार की भूमिका में दीपु पंवार, राज कोहली, परू राणा, अंजली नेगी, विनिता नेगी एवं सुखवीर नेगी नजर आए हैं।
(Kumaoni marriage song)

यह भी पढ़ें- Mamta Arya song 2023: युवा गायिका ममता आर्य और महेश कुमार की जुगलबंदी से रिलीज हुआ बेहद खूबसूरत गीत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top