Connect with us
laksar haridwar firing today: school student vinayak chaudhary injured badly roorkee news Uttarakhand:
सांकेतिक फोटो laksar haridwar firing today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Laksar haridwar firing today: लक्सर में फिर फायरिंग, छात्र को लगी गोली, हालत नाज़ुक

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Laksar haridwar firing today: लक्सर में फिर फायरिंग, छात्र को लगी गोली, हालत नाज़ुक

1 min read

laksar haridwar firing today: school student vinayak chaudhary injured badly roorkee news Uttarakhand: लक्सर में छात्रों के बीच विवाद ने लिया खूनी मोड़, 18 वर्षीय छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

laksar haridwar firing today: school student vinayak chaudhary injured badly roorkee news Uttarakhand: उत्तराखण्ड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक सनसनीखेज खबर आज फिर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां लक्सर क्षेत्र में एक बार फिर गोलीकांड ने इलाके की शांति भंग कर दी है। दरअसल सोमवार देर शाम छात्रों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 18 वर्षीय एक छात्र को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायल युवक की पहचान विनायक चौधरी (18 वर्ष) पुत्र कमलदीप, निवासी अकोढ़ाकला, लक्सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच पहले होली क्रॉस स्कूल के पास किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय विवाद शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद केवी इंटर कॉलेज के पीछे दोबारा आमना-सामना होने पर मामला और बिगड़ गया। इसी दौरान एक छात्र ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें विनायक गोली लगने से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हरिद्वार के हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में परिजन पहुंचे तो उनके बीच भी भारी बेचैनी और चिंता का माहौल नजर आया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से लक्सर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रों के बीच बढ़ती हिंसा और हथियारों की पहुंच चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस आश्वासन दे रही है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जा सके।
यह भी पढ़ें- Dehradun breaking news देहरादून में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े भरे बाजार युवती की हत्या

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top