Connect with us
Preeti Rawat Rishikesh News: update murder case lover suresh gupta connection political peoples uttarakhand
Image : social media ( Preeti Rawat Rishikesh News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Preeti Rawat Rishikesh News: ऋषिकेश प्रीति रावत हत्याकांड अपडेट आरोपी के बारे में बड़ा खुलासा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Preeti Rawat Rishikesh News: ऋषिकेश प्रीति रावत हत्याकांड अपडेट आरोपी के बारे में बड़ा खुलासा

1 min read

Preeti Rawat Rishikesh News: सोची समझी रणनीति के तहत की गई प्रीति की ह्त्या, आरोपी की बड़े नेताओं संग तस्वीर..

Preeti Rawat Rishikesh News: update murder case lover suresh gupta connection political peoples uttarakhand: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऋषिकेश शिवाजी नगर में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर बीते शनिवार की रात ह्त्या की गई, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बताते चले रात के करीब 10:00 बजे जब महिला घर पर अकेली थी ,तब एक युवक गली में घुसा और उसने दरवाजा खटखटाया जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने जाली वाले दरवाजे से पिस्टल सटाकर सीधा महिला के सीने पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा विकलांग युवक की खत्म कर दी जिंदगी, कूड़ेदान के पास मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के ऋषिकेश शिवाजी नगर में हुई प्रीति की हत्या पर पुलिस प्रशासन का मानना है कि आरोपी सुरेश गुप्ता प्रीति की हत्या की योजना काफी पहले से बना रहा था। हत्या के बाद आरोपी सुरेश अपने वाहन स्कूटी और कार शहर में छोड़कर चला गया जिसके चलते सुरेश की कार आवास विकास के समीप और स्कूटी नगर निगम के पास मिली। बताया जा रहा है की घटना स्थल तक वह स्कूटी से पहुंचा था और बाद में अपने वाहन को शहर में ही छोड़कर बस या अन्य किसी वाहन से फरार हो गया।

प्रीति ने शादी से किया मना तो सुरेश ने की ह्त्या ( rishikesh crime news today)

सुरेश ने हत्या वाले दिन केवल प्रीति और उसके परिजनों से ही फोन पर बात की थी। यहां तक की सुरेश ने घटना के बाद मोबाइल तक स्विच ऑफ कर दिया था। पुलिस जल्द सुरेश को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है जिससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सुरेश पुलिस की रडार पर है। मृतका के परिजनों का कहना है कि सुरेश प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था जिसके कारण उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जब प्रीति ने शादी से इनकार किया और उसकी बात नही मानी तो सुरेश गुप्ता ने उसकी ह्त्या कर दी। पुलिस अब अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

35 लाख मे बेची सारी सम्पति ( rishikesh news)

प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि प्रीति से शादी करने से पहले प्रीति और उसके परिजनों ने ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही थी, जिसके कारण सुरेश गुप्ता ने लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख मे बेची थी। सुरेश प्रीति के साथ रहने के लिए ऋषिकेश में मकान ढूंढ रहा था लेकिन 35 लाख में उसे कोई अच्छी संपत्ति नहीं मिली, जिसके कारण सुरेश और प्रीति के बीच मनमुटाव होने लगा था।

सुरेश प्रीति के साथ करता था मारपीट ( rishikesh suresh gupta )

प्रीति की बड़ी बहन ने बताया कि सुरेश प्रीति का शारीरिक शोषण कर रहा था ,इतना ही नहीं बल्कि सुरेश पहले भी प्रीति के साथ हाथापाई कर चुका था। एक बार सुरेश ने प्रीति का गला दबाने का प्रयास भी किया था जिसके संबंध में पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश किसी संगठन से जुड़ा हुआ है और अक्सर सामाजिक कार्यों में वह प्रतिभाग करता था। सुरेश की राज्यसभा सांसद विधायक से लेकर पार्षदों और अन्य नेताओं के साथ फोटो है जो उसने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top