Connect with us
Lalkuan news today: 32-year-old youth abducted a 13-year-old minor girl missing uttarakhand latest update
Image : सांकेतिक फोटो ( Lalkuan news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Lalkuan news today: लालकुआं 13 साल की नाबालिग किशोरी को भगा ले गया 32 वर्षीय युवक

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Lalkuan news today: लालकुआं 13 साल की नाबालिग किशोरी को भगा ले गया 32 वर्षीय युवक

1 min read

Lalkuan news today: 13 साल की नाबालिक किशोरी को लेकर 32 साल का युवक फरार..

Lalkuan news today: 32-year-old youth abducted a 13-year-old minor girl missing uttarakhand latest update: उत्तराखंड में महिलाओं ,किशोरियों के लापता होने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां पर एक युवक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन की टीम लगातार किशोरी को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर लापता महिला का शव जंगल से बरामद तेंदुए के हमले की आंशका

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के मोतीनगर स्थित एक स्टोन क्रेशर मे मजदूरी करने वाले मजदूर की 13 वर्षीय बेटी बीते 6 जनवरी से लापता चल रही है। किशोरी को परिजनों ने आसपास काफी खोज लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन के पास बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन ने 32 वर्षीय आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम किशोरी की तलाश में जुट गई है।

बेटी के लापता होने से परिजन परेशान ( nainital news today)

बताया जा रहा है कि 6 जनवरी को किशोरी के परिजन काम पर गए थे, जबकि उनकी बेटी उस समय से ही घर से लापता थी जो काफी देर तक घर नहीं लौटी। बेटी के लापता होने के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top