Connect with us
Uttarakhand lalkuan news today: married women Seema kuniyal died murder case bindukhatta nainital today:
फोटो सोशल मीडिया seema kuniyal lalkuan news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Lalkuan News Today: लालकुआं विवाहिता की ग‌ई जिंदगी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Lalkuan News Today: लालकुआं विवाहिता की ग‌ई जिंदगी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

1 min read

Uttarakhand lalkuan news today: married women Seema kuniyal died murder case bindukhatta nainital today: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका, लालकुआं के बिन्दुखत्ता क्षेत्र में घटना से मचा हड़कंप, निष्पक्ष जांच की मांग

Uttarakhand lalkuan news today: married women Seema kuniyal died murder case bindukhatta nainital today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता के गांधीनगर इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बेटी की हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जिनका विवाह वर्ष 2016 में गांधीनगर बिन्दुखत्ता निवासी रमेश कुनियाल से हुआ था। सीमा दो बच्चों की मां थीं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। अचानक सामने आई इस दुखद घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है।

इस संबंध में मृतका के पिता दिनेश चंद्र भट्ट, निवासी हल्दूचौड़ जग्गी डी क्लास, ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी सीमा के वैवाहिक जीवन में पहले भी तनाव रहा है। करीब चार वर्ष पूर्व घरेलू विवाद के चलते सीमा ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि उस समय आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन पिता का कहना है कि परिस्थितियां कभी पूरी तरह सामान्य नहीं रहीं।

दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि उनके दामाद होटल लाइन में बाहर काम करते थे और दो दिन पहले ही घर लौटे थे। सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें बेटी के ससुराल से फोन आया कि सीमा को अचानक चक्कर आया और वह गिर गई हैं, जिसके बाद उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां का दृश्य उन्हें अंदर तक झकझोर गया। उनकी बेटी का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। इस स्थिति ने परिजनों के संदेह को और गहरा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सीमा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पिता का स्पष्ट कहना है कि “सिर्फ चक्कर आकर गिरने से किसी स्वस्थ व्यक्ति की मौत होना संदेहास्पद है।” उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई हो सकती है और उसके बाद मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी की भी लापरवाही या आपराधिक भूमिका पाई जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Breaking News: पति ने पढ़ाया लिखाया पत्नी बनी सब इंस्पेक्टर पति पर ही किया केस

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top