Highlights उत्तर प्रदेश
Breaking News: पति ने पढ़ाया लिखाया पत्नी बनी सब इंस्पेक्टर पति पर ही किया केस
1 min read
Hapur Breaking News today: Husband gulsan educated wife payal rani, became sub-inspector, files FIR against husband. हापुड़ में दहेज उत्पीड़न का हाई-प्रोफाइल मामला: महिला सब-इंस्पेक्टर ने पति व ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा, दोनों पक्षों के दावों से बढ़ा विवाद
Hapur Breaking News today: Husband gulsan educated wife payal rani, became sub-inspector, files FIR against husband: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दहेज उत्पीड़न का एक संवेदनशील और चर्चित मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। दरअसल बरेली के हाफिजगंज थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर पायल रानी ने अपने पति गुलशन और ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पति गुलशन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठा और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है।
आपको बता दें कि इस यह पूरा मामला एक प्रेम कहानी से शुरू होता है। दरअसल हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के पूठा हुसैनपुर गांव निवासी गुलशन और गणेशपुरा मोहल्ले की रहने वाली पायल रानी की मुलाकात वर्ष 2016 में हुई थी। दोनों उस समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और साथ में दौड़-भाग व पढ़ाई के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। समय के साथ यह रिश्ता प्रेम में बदल गया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। जिसके बाद वर्ष 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और बाद में 2 दिसंबर 2022 को परिजनों की सहमति से बिना दान-दहेज हिंदू रीति-रिवाज से विवाह भी संपन्न हुआ।
इस संबंध में मीडिया से बातचीत में गुलशन का कहना है कि वह आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था, दिन में मजदूरी करता और रात में पढ़ाई करता था। उसका दावा है कि उसी ने मेहनत और सहयोग से पायल को पढ़ाया-लिखाया, जिसके बाद 2023 में वह सब-इंस्पेक्टर बनी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बरेली में पोस्टिंग के बाद हालात बदलने लगे। पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ी और मुलाकातें कम होने लगीं। इसी बीच 13 नवंबर 2025 को पायल रानी ने हापुड़ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दी। आरोप लगाया गया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।
शिकायत के अनुसार, 10 लाख रुपये नकद और कार की मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और तेजाब डालकर जान से मारने तक की धमकी दी गई।
एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति गुलशन समेत पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी और बहनोई रिंकू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरी ओर, गुलशन ने एसपी को पत्र भेजकर खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि यह लव मैरिज थी और शादी में किसी तरह का दहेज नहीं लिया गया।
आरोप है कि पत्नी के सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और अब वह झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। गुलशन का यह भी दावा है कि पुराने फोटो-वीडियो वायरल कर सहानुभूति बटोरने का आरोप उस पर गलत तरीके से मढ़ा जा रहा है।
वहीं, पायल रानी ने पति के दावों का कड़ा खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह मुकाम अपनी मेहनत और काबिलियत से हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार साधारण पृष्ठभूमि से है, माता-पिता ने मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने खुद ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई पूरी की और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की।
उनका यह भी कहना है कि पति और ससुराल पक्ष को नौकरी लगने के बाद शादी में कार और नकदी की उम्मीद थी, जो पूरी न होने पर दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपना वेतन नियमित रूप से पति के खाते में ट्रांसफर किया है, जिसका रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है।
इस संबंध में हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला सब-इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह पूरा मामला अब सिर्फ कानूनी दायरे तक सीमित नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।
आपको बता दें कि इससे पहले बरेली में पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य प्रकरण भी इसी तरह चर्चा का विषय बना था। एक बार फिर कामकाजी महिला, विवाह और पारिवारिक अपेक्षाओं के बीच टकराव को लेकर समाज में सवाल उठने लगे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सच किसके पक्ष में है, लेकिन फिलहाल यह मामला कई संवेदनशील पहलुओं को उजागर कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Jyoti Adhikari haldwani news: हल्द्वानी जेल में बंद ज्योति अधिकारी पर 7 और FIR दर्ज
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
