Connect with us
Uttarakhand lalkuan news today: santosh kandpal of lalkuan died in noida.
फोटो सोशल मीडिया santosh kandpal lalkuan news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Lalkuan News Today: लालकुआं के संतोष कांडपाल की नोएडा में संदिग्धावस्था में ग‌ई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Lalkuan News Today: लालकुआं के संतोष कांडपाल की नोएडा में संदिग्धावस्था में ग‌ई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand lalkuan news today: santosh kandpal of lalkuan died in noida: नोएडा में लालकुआं निवासी युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका; निष्पक्ष जांच की मांग

Uttarakhand lalkuan news today: santosh kandpal of lalkuan died in noida: उत्तराखण्ड के लिए एक बेहद दुखद खबर नोएडा से सामने आ रही है जहां लालकुआं क्षेत्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कांडपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, संतोष नोएडा के इकोटेक क्षेत्र स्थित एक पॉलिस्टर प्लांट में कार्यरत थे और सेक्टर-36 में किराए के कमरे में रहते थे। दो मार्च को परिवार को उनकी असामान्य परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें हालात सामान्य नहीं लगे। उनका कहना है कि घटनास्थल की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि संतोष के मोबाइल फोन से सभी संपर्क नंबर हटाए गए थे। परिवार का आरोप है कि यह एक सामान्य मृत्यु का मामला नहीं प्रतीत होता। उन्हें आशंका है कि किसी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। इसी आधार पर उन्होंने थाना गौतमबुद्ध नगर में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।

संतोष के बड़े भाई मनोज कांडपाल, जो लालकुआं में एक निजी चैनल से जुड़े हैं, ने कहा कि परिवार को सच्चाई सामने आने तक न्याय की उम्मीद है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और हर पहलू की जांच की जाए, ताकि यदि किसी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता हो तो वह उजागर हो सके। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए पारदर्शी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि प्रवासी कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस मामले में स्पष्टता आना जरूरी है।

फिलहाल नोएडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- Khatima news today: खटीमा नशे की चंगुल में फंसे युवक ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top