Connect with us
Uttarakhand latest news : army jawan Praveen Singh of tehri garhwal saheed in Kashmir border.

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखण्ड का लाल कश्मीर बॉर्डर पर हुआ शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड का लाल कश्मीर बॉर्डर पर हुआ शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Saheed praveen singh Uttarakhand: मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे शहीद प्रवीण, शहादत की खबर से समूचे उत्तराखण्ड में दौड़ी शोक की लहर..

जम्मू कश्मीर बार्डर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां मां भारती की रक्षा करते हुए प्रदेश का एक वीर सपूत शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान प्रवीण सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के पांडोली गांव के रहने वाले थे। प्रवीण सिंह की शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं उनके गांव, क्षेत्र एवं जिले के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Saheed praveen singh Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स का जवान हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जवान के शहीद होने की जानकारी साझा की है। अपने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर शत्-शत् नमन। आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
(Saheed praveen singh Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुआ उत्तराखण्ड का लाल, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top