UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग की कामाक्षी रावत लापता परिजन परेशान ढूंढने में करें मदद Rudraprayag news
1 min read
Kamakshi rawat missing Rudraprayag : रुद्रप्रयाग की कामाक्षी रावत लापता ढूंढने में करें मदद, चिंतित परिजन…
Kamakshi rawat Rudraprayag missing girls latest news today : उत्तराखंड में महिलाओं बेटियों के लगातार लापता होने का सिलसिला जारी है जिसके चलते उनके परिजन उन्हें ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहे हैं हालांकि कई बार दो तीन दिन गुजर जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाता है जिसके कारण वो पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रहा है जहां पर कामाक्षी रावत नाम की किशोरी दो दिनों से लापता चल रही है जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़े :बागेश्वर में तैनात वन दरोगा कैलाश पांडे लापता, 4 दिनों से कोई पता नहीं Bageshwar van daroga
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के सुमेरपुर तिलनी की निवासी 13 वर्षीय कामाक्षी रावत बीते 9 जुलाई की शाम को अपने घर से निकली थी जो अचानक से लापता हो गई। कामाक्षी के लापता होने के बाद से ही उनके माता-पिता उन्हें ढूंढने की लगातार कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर भी मदद की गुहार लगाई है। कामाक्षी के लापता होने के बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर होने लगी है लेकिन अभी तक कामाक्षी का कुछ सुराग नहीं मिला है।
पहचान : रंग- गोरा शरीर से पतली/सफेद t-shirt हाफ नेकर /आंखों में गोल चश्मा) पैरों में चप्पल
सम्पर्क सूत्र : 9639642595
9411555058
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
