UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand News – Mahendra Bhatt news: पिथौरागढ़ युवक ने दी BJP अध…
1 min read
Mahendra Bhatt news : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को धमकी देने वाला निकला पिथौरागढ़ का युवक, आरोपी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी..
Mahendra Bhatt news: BJP president threat case Pithoragarh youth apologizes uttarakhand latest update today : उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से फोन पर अभद्रता कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे आ चुका है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने अपनी इस हरकत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से माफी भी मांगी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े :Nanhi pari case: कशिश हत्याकांड आरोपी के वकील को जान से मारने की धमकी हाईकोर्ट ने दिए बड़े आदेश
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को एक अज्ञात नंबर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निजी मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर महेंद्र भट्ट ने अज्ञात युवक को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसने उनकी एक ना सुनी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महेंद्र भट्ट ने इसे राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश और जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई। इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। बीते सोमवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने फोन नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया ,जिसकी पहचान राहुल सिंह चुफाल निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।
आरोपी कर्नाटक में करता है नौकरी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि राहुल कर्नाटक में रहकर होटल में काम कर रहा है। आरोपी ने अपनी पहचान उजागर होने पर पुलिस कार्रवाई के डर से खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी है। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है इसलिए पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपी को नोटिस जारी किया जा रहा है। आरोपी युवक को जल्द ही कैंट थाने में अपने बयान दर्ज करवाने होंगे।
