Connect with us
Uttarakhand marriage gas cylinder: घर में हैं शादी तो मिलेंगे 2 अतिरिक्त सिलेंडर, करना होगा आवेदन
सांकेतिक फोटो Uttarakhand marriage gas cylinder

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand marriage gas cylinder: घर में हैं शादी तो मिलेंगे 2 अतिरिक्त सिलेंडर, करना होगा आवेदन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand marriage gas cylinder: घर में हैं शादी तो मिलेंगे 2 अतिरिक्त सिलेंडर, करना होगा आवेदन

1 min read

Uttarakhand marriage gas cylinder: If there is a wedding in the house, you will get 2 extra cylinders, you will have to apply: उत्तराखंड में गैस पर सख्ती: शादी के लिए मिलेगा अस्थायी कनेक्शन, दो सिलिंडर की सीमा तय

Uttarakhand marriage gas cylinder: If there is a wedding in the house, you will get 2 extra cylinders, you will have to apply: उत्तराखण्ड में शादी व्याह का सीजन शुरू होने जा रहा है। इसी से जुड़ी एक बेहद बड़ी खबर गैस सिलेंडर के संबंध में देहरादून से सामने आ रही है जहां उत्तराखंड शासन द्वारा शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में गैस सिलेंडर के लिए एक नया नियम लागू कर दिया गया है, जिसने आम लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। दरअसल उत्तराखण्ड में रसोई गैस को लेकर सरकार अब दोहरी रणनीति पर काम कर रही है—एक तरफ आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने की कोशिश, तो दूसरी ओर दुरुपयोग पर सख्ती।

शादी के लिए अलग व्यवस्था, अब मिलेंगे 2 सिलेंडर

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों में शादी या बड़ा आयोजन है, उन्हें गैस एजेंसी के माध्यम से अस्थायी कनेक्शन दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत आयोजन के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक सिलिंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित उपभोक्ता को अपनी गैस एजेंसी में आवेदन करना होगा, जिसके बाद अस्थायी कनेक्शन जारी किया जाएगा।

क्यों लिया गया यह फैसला

अधिकारियों का कहना है कि घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग और जमाखोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई जगह एक ही परिवार के नाम पर कई कनेक्शन लेकर उनका उपयोग होटल या अन्य कामों में किया जा रहा था।इसी को देखते हुए सरकार ने सीमित उपयोग और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

दो से ज्यादा कनेक्शन पर कार्रवाई

खाद्य विभाग ने जांच अभियान भी तेज कर दिया है। यदि किसी परिवार के पास निर्धारित सीमा से अधिक गैस कनेक्शन पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कदम उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिन्हें समय पर गैस नहीं मिल पाती थी।

आपूर्ति को लेकर सरकार का दावा

खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप के अनुसार, राज्य में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता फिलहाल सामान्य है। रोजाना हजारों सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं, जबकि लंबित मांग को भी धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। साथ ही सरकार पीएनजी (पाइप्ड गैस) के विस्तार पर भी जोर दे रही है, ताकि एलपीजी पर निर्भरता घटाई जा सके। आने वाले समय में लाखों घरों को इससे जोड़ने की योजना है।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां कुछ लोग इस फैसले को जरूरी मान रहे हैं, वहीं कई परिवारों ने शादी जैसे बड़े आयोजनों में केवल दो सिलिंडर की सीमा को व्यवहारिक चुनौती बताया है। उनका कहना है कि सैकड़ों मेहमानों और 3-4 दिनों के समारोह के बीच इतनी सीमित व्यवस्था पर्याप्त नहीं होगी।

संतुलन की चुनौती

यह फैसला साफ तौर पर बताता है कि सरकार अब
संसाधनों के संतुलित उपयोग और सख्त निगरानी के बीच रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। लेकिन असली सवाल अभी भी यही है‌-क्या यह व्यवस्था जरूरतमंदों को राहत देगी, या फिर आम लोगों के लिए नई परेशानी बन जाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand gas cylinder: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर लगेगी लगाम अब होगी होम डिलीवरी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top