Connect with us
Uttarakhand marriage dhanurdhari grooms after home in city govt job now girls want dhanurdhari dulha, Draupadi Swayamvar garhwali song viral social media.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand marriage dhanurdhari grooms)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखण्ड में लड़कियों को अब चाहिए धनुर्धारी दुल्हा, सोशल मीडिया पर छाया द्रोपदी स्वयंवर गीत

UTTARAKHAND NEWS चमोली

उत्तराखण्ड में लड़कियों को अब चाहिए धनुर्धारी दुल्हा, सोशल मीडिया पर छाया द्रोपदी स्वयंवर गीत

1 min read

Uttarakhand marriage dhanurdhari grooms: पहले सरकारी नौकरी और देहरादून में मकान अब लड़कियों मे बढ़ी धनुर्धारी की डिमांड, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा द्रौपदी स्वयंवर का गाना.. 

Uttarakhand marriage dhanurdhari grooms after home in city govt job now girls want dhanurdhari dulha, Draupadi Swayamvar garhwali song viral social media.: “मीते है बाबा यनु स्वामी छांण लो जू धनुर्विद्या मा धनुर्धारी होलो….. सोशल मीडिया पर इस गढ़वाली गाने ने इन दिनों काफी धूम मचा रखी है। इतना ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक धनुर्धारी गाने की ही चर्चा हो रही है। इस गाने पर विभिन्न यूजर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं ,जिस पर कुछ यूजर का कहना है कि लड़कियों की शादी की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि पहले लड़कियां शादी के लिए देहरादून में मकान सरकारी नौकरी की मांग करती थी और अब धनुर्विद्या में महारथी धनुर्धारी की मांग कर रही है। धनुर्धारी वाले इस गीत ने एक बार फिर से कुँवारे युवाओं की परेशानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े :patwari Song Rohit Chauhan: गायक रोहित चौहान और राज की जुगलबंदी से रिलीज हुआ गीत पटवारी-2

Uttarakhand marriage dhanurdhari dulha :आपको जानकारी देते चलें उत्तराखंड की प्रसिद्ध जागर गायिका और शिक्षिका डॉक्टर पम्मी नवल का गीत धनुर्धारी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि 2 साल पुराने इस गाने ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर अच्छे खासे व्यूज प्राप्त कर लिए हैं जिसके चलते यूट्यूब पर इस गाने को 2 मिलियन लोग देख चुके है। दरअसल पम्मी नवल चमोली जिले के कर्णप्रयाग पोखरी विकासखंड की शिक्षिका तो है ही लेकिन वह अपने प्रसिद्ध जागरो गानो के लिए भी जानी जाती है। गायिका पम्मी कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनका यह गीत अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगेगा।

युवाओं को धनुर्विद्या सीखने के लिए लेनी होगी कोचिंग ( Draupadi swayamvar garhwali song) 

जागर गायिका डॉक्टर पम्मी नवल ने हुरैणी का दिन सहित कई गीतों के जरिए अपनी विशेष पहचान बनाई है,वर्ष 2023 में रिलीज हुआ उनका द्रौपदी स्वयंवर गाना सोशल मीडिया मे अचानक से वर्ष 2025 मे सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर द्रौपदी स्वयंवर गाने को लेकर इंस्टाग्राम में काफी रील बन रही है। जिस पर अभिषेक नेगी नाम के एक युवक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि युवाओं को अब धनुर्विद्या सीखने के लिए कोचिंग लेनी पड़ेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top