Connect with us
Uttarakhand marriage news Weddings in expensive hotels and jewelry banned also fine Rs 1 lakh jaunsar dehradun today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand marriage news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand marriage news: जौनसार महंगे होटल में शादी पर रोक गहनों पर पाबंदी 1 लाख का जुर्माना

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand marriage news: जौनसार महंगे होटल में शादी पर रोक गहनों पर पाबंदी 1 लाख का जुर्माना

1 min read

Uttarakhand marriage news: महंगे होटल में शादी पर रोक, ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी महिलाएं, उल्लंघन करने पर लगेगा ₹1 लाख का जुर्माना

Uttarakhand marriage news Weddings in expensive hotels and jewelry banned also fine Rs 1 lakh jaunsar dehradun today: शादी विवाह अन्य आयोजनों में अक्सर लोगों द्वारा पैसे की फिजूलखर्ची की जाती है। जिससे विवाह वाले घर पर पैसों का आर्थिक बोझ पड़ता है। इसी बीच राजधानी देहरादून में शादी विवाह और अन्य आयोजनों में पैसे की फिजूलखर्ची को रोकने के लिए खत शिलगांव के पंचरा भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर में बैठक की गई जिसमें शादी विवाह से संबंधित कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

यह भी पढ़े :Tehri alcohol ban: टिहरी गढ़वाल ओण पट्टी में शराब बैन, शादी ब्याह में दारू परोसने पर जुर्माना

आपको जानकारी देते चले राजधानी देहरादून के जौनसार बावर के खत शिलगांव के पंचरा भंजरा महासू देवता मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने पर चर्चा हुई जिसमें शादी विवाह के सभी आयोजन गांव और घरों में ही संपन्न कराने की सहमति बनी। इतना ही नहीं बल्कि आयोजन विवाह स्थल महंगे पार्क होटल फॉर्म आदि में संपन्न नहीं कराए जाएंगे।

महिलाएं विवाह में पहनेगी सिर्फ तीन गहने ( dehradun news today)

महिलाओं को विवाह में तीन गहने पहनने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही शादी में डीजे फास्ट फूड बियर भी आयोजनों में नहीं परोसा जाएगा। पहली शादी में न्यौते के तौर पर अधिकतम ₹100 दिए जाने और कन्यादान में अपनी इच्छा के अनुसार पैसे देने का निर्णय बैठक में लिया गया है। बैठक में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई ग्रामीण फैसले को नहीं मानेगा तो उस पर ₹1लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top