Connect with us
Uttarakhand missing girls: 3 students who did not return home from school in Rudrapur news today went missing uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand missing girls)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand missing girls: रूद्रपुर में स्कूल से घर नहीं लौटी 3 छात्राएं लापता होने से हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand missing girls: रूद्रपुर में स्कूल से घर नहीं लौटी 3 छात्राएं लापता होने से हड़कंप

1 min read

Uttarakhand missing girls: Rudrapur news today rudrapur missing school girl uttarakhand school girls missing रुद्रपुर में स्कूल से घर नहीं लौटीं तीन छात्राएं, परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश

Uttarakhand missing girls: 3 students who did not return home from school in Rudrapur news today went missing uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है जहां रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उस समय चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राएं स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक लापता हो गईं। घंटों इंतजार के बावजूद बच्चियों के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़े :Bajpur accident news today: बाजपुर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की गई जिंदगी

स्कूल से निकलीं, लेकिन घर नहीं पहुंचीं (uttarakhand Missing Students)

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की राजा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 22 मई की सुबह अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल गई थी। तीनों छात्राएं ट्रांजिट कैंप स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्राएं हैं। बताया गया कि स्कूल की छुट्टी सुबह करीब 11 बजे हुई थी। इसके बाद तीनों बच्चियां स्कूल परिसर से निकलीं, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचीं। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि शायद छात्राएं किसी परिचित के यहां गई होंगी, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने हर संभावित जगह पर की तलाश (uttarakhand news live Search Operation)

बच्चियों के घर नहीं लौटने पर परिवारों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन तीनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया. लगातार बढ़ती चिंता के बीच परिजन ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक लापता छात्राओं में एक की उम्र करीब 14 वर्ष, दूसरी की 13 वर्ष और तीसरी बच्ची की उम्र लगभग 11 वर्ष है। घटना के समय तीनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं। उनकी ड्रेस में लाल और क्रीम रंग की चेक शर्ट तथा क्रीम रंग की पैंट शामिल थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (uttarakhand Police Investigation rudrapur missing girl)

मामले में ट्रांजिट कैंप कोतवाली के उप निरीक्षक महेश कांडपाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छात्राओं की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को संभावित स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि बच्चियों की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़े :Ranikhet missing girl news: रानीखेत 17 वर्षीय किशोरी लापता सहेली को दी हल्द्वानी पहुंचने की जानकारी

आमजन से भी मांगी गई मदद (rudrapur news today Public Appeal)

पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को इन छात्राओं के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि बच्चियों को जल्द सकुशल बरामद किया जा सके। इधर, तीनों बच्चियों के अचानक लापता होने से इलाके में बेचैनी का माहौल है। परिवारों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और किसी सकारात्मक सूचना पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top