UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Ranikhet missing girl news: रानीखेत 17 वर्षीय किशोरी लापता सहेली को दी हल्द्वानी पहुंचने की जानकारी
1 min read
Ranikhet missing girl news: Ranikhet news today ranikhet breaking news today ranikhet missing girl uttarakhand missing girl रानीखेत से रहस्यमय ढंग से लापता हुई नाबालिग, अज्ञात नंबर से बोली- “मैं हल्द्वानी पहुंच गई हूं”
Ranikhet missing girl news: 17-year-old girl missing informs friend that she has reached Haldwani uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड में नाबालिग किशोरियों, अविवाहित युवतियों और महिलाओं के लापता होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताज़ा खबर अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र से सामने आ रही है जहां एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी और चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजन पिछले कई घंटों से बेटी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। मामले ने उस समय और अधिक गंभीर रूप ले लिया जब लड़की ने किसी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल फोन से कॉल कर खुद के हल्द्वानी पहुंचने की जानकारी दी।
यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल विद्युत विभाग के संविदा कर्मी की मौत परिजनों ने विभाग पर लगाए आरोप
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के ग्राम डूंगरा निवासी 17 वर्षीय किशोरी 21 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से अचानक लापता हो गई। परिवार का कहना है कि लड़की मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है, जिस कारण उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
घर लौटी मां तो बेटी नहीं मिली (uttarakhand Missing Girl Case ranikhet missing girl)
परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन यानी बीते 21 मई की सुबह लड़की की मां घर से घास लेने गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं तो बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। शुरुआत में परिवार ने आसपास के गांव और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता बढ़ती गई। पिता रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि घर में मौजूद अन्य सदस्य लगातार उसकी खोजबीन में जुटे रहे।
अज्ञात मोबाइल नंबर से आया कॉल (ranikhet missing girl Haldwani news Update)
मामले में नया मोड़ तब आया जब लड़की की एक सहेली ने परिजनों को जानकारी दी कि लापता किशोरी ने किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल फोन से संपर्क किया था। बताया गया कि फोन पर लड़की ने कहा कि वह हल्द्वानी पहुंच चुकी है। उसने रहने के लिए कमरे की व्यवस्था करने की बात भी कही। हालांकि कॉल कहां से किया गया और फोन किस व्यक्ति का था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सबसे अहम बात यह है कि किशोरी अपना निजी मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गई थी, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच (ranikhet news today Police Investigation)
परिवार ने मामले की सूचना रानीखेत थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब उस कॉल की डिटेल खंगालने में जुटी है, जिससे लड़की ने संपर्क किया था। साथ ही हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में भी संभावित लोकेशन को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी बेटी को ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़े :Bhowali car Accident today: भवाली नैनीताल कार हादसे में खटीमा का एक परिवार हो गया खत्म
परिवार की बढ़ी चिंता (uttarakhand missing girl Search Operation)
किशोरी के अचानक गायब होने से गांव में भी चर्चा का माहौल है। परिजन लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं। परिवार का कहना है कि बेटी की मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द किशोरी का पता लगाने का दावा कर रही है। वहीं परिवार हर गुजरते घंटे के साथ उम्मीद और चिंता के बीच इंतजार कर रहा है। जिस किसी को भी किशोरी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर अवश्य सूचित करें।
