UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand monsoon 2026 update: उत्तराखंड में इस बार कब पहुंचेगा मानसून अपडेट आया सामने
1 min read
Uttarakhand monsoon 2026 update : समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, 25 से 27 मई तक केरल पहुंचने के आसार..
Uttarakhand monsoon 2026 update: When will monsoon entry rain start update has come out monsoon session news breaking news today : भारत में मानसून को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, कि इस बार मानसून अपने तय समय यानी एक जून से पहले पहुंच सकता है। दरअसल आमतौर पर केरल में मानसून के पहुंचने का समय 1 जून ही है, लेकिन इस बार मानसून 6 दिन पहले 25 से 27 मई के बीच अपनी दस्तक दे सकता है। बताते चले बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में एक सिस्टम बन गया है ,जो अगले 48 घंटे में और अधिक मजबूत हो सकता है। इसके मजबूत होने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी।
यह भी पढ़े :Prateek yadav died: SP सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन उत्तराखण्ड से हैं गहरा नाता
बता दें उत्तर प्रदेश में बीते मंगलवार को सुबह पश्चिमी यूपी के करीब 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही वहां पर धूल भरी आंधी भी देखने को मिली जबकि बरेली और रामपुर में भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला। हालांकि देश के अन्य जगह राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है, जिससे लोग परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि हिमाचल के कुल्लू में आंधी तूफान और बारिश से पांच घरों और सात गौशालाओं को नुकसान पहुंचा। बिहार और उत्तराखंड की अगर बात करें तो यहां पर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे बारिश का अंदेशा जताया गया है।
यह भी पढ़े :Dehradun accident news today: ऋषिकेश देहरादून हाईवे बस और कार में भीषण टक्कर 60 यात्री थे सवार
उत्तराखंड में जानें कैसा रहेगा मौसम, मानसून के आने की कब बन रही संभावना (Uttarakhand monsoon 2026 update)
बताते चलें उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है ,लेकिन 13 मई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट और 14 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मानसून के 21 जून के आसपास पहुँचने की संभावना है। गौर हो देश में सबसे पहले मानसून केरल में ही पहुंचता है ,जहां पर इस बार मई माह के अंतिम दिनों तक मानसून पहुंच जाएगा।
