Connect with us
Breaking News SP supremo Mulayam Singh Yadav son Akhilesh Yadav brother Prateek Yadav died death news Uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Prateek Yadav died)

Home / Highlights / Prateek yadav died: SP सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन उत्तराखण्ड से हैं गहरा नाता

Highlights उत्तर प्रदेश

Prateek yadav died: SP सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन उत्तराखण्ड से हैं गहरा नाता

1 min read

Prateek Yadav died: Prateek Yadav Death:मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, उत्तरकाशी तक पसरा शोक

Breaking News SP supremo Mulayam Singh Yadav son Akhilesh Yadav brother Prateek Yadav died death news Uttarakhand breaking news today: Uttarakhand breaking news SP leader prateek yadav died समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का महज 38 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों को स्तब्ध कर दिया है। बुधवार सुबह सामने आई इस खबर के बाद यादव परिवार में शोक का माहौल है, वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी गम की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand doctor news: उत्तराखण्ड को मिलेंगे 243 न‌ए डॉक्टर पहाड़ में मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

उत्तराखंड से जुड़ा है अपर्णा यादव का मायका (SP Aparna Yadav BJP)

प्रतीक यादव की पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का उत्तराखंड से गहरा संबंध है। उनका मायका उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित सैंणी गांव में है। प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सैंणी गांव में पसरा मातम (PRATEEK YADAV BIOGRAPHY Uttarkashi News)

सैंणी गांव के लोगों का कहना है कि प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सभी को झकझोर दिया। गांव के बुजुर्गों और परिचितों के अनुसार, अपर्णा यादव का अपने पैतृक गांव से हमेशा जुड़ाव रहा है। ऐसे में यह दुखद समाचार पूरे क्षेत्र के लिए भावनात्मक क्षण बन गया है।

राजनीतिक परिवार से रहा गहरा संबंध (PRATEEK YADAV UP NEWS TODAY Political Family)

अपर्णा यादव का जन्म वर्ष 1990 में लखनऊ में हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट उत्तर प्रदेश में राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं, जबकि उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत रही हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण अपर्णा यादव ने अपनी अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways fire: कोटद्वार से नोएडा जा रही रोडवेज बस में आग खिड़कियों से कूदे यात्री

दोस्ती से शुरू हुआ था रिश्ता (UP POLITICS NEWS TODAY Love Marriage)

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के करीबी मित्र रहे, जिसके बाद परिवार की सहमति से विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद अपर्णा यादव लगातार सार्वजनिक जीवन और राजनीति में सक्रिय रहीं।

भाजपा में शामिल होने के बाद चर्चा में आईं अपर्णा (APRANA YADAV BJP Leader)

मुलायम सिंह यादव परिवार से भाजपा में शामिल होने वाली अपर्णा यादव अकेली सदस्य मानी जाती हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हालांकि उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला, लेकिन बाद में भाजपा सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना निधन (PRATEEK YADAV Samajwadi Party)

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी और भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। वहीं उत्तराखंड में भी इस खबर को लेकर भावुक माहौल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े :Kedarnath missing woman: पति के साथ केदारनाथ से लौट रही लापता प्रज्ञा बिहार में मिली बड़ा खुलासा

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (MULAYAM SINGH YADAV Family Tragedy)

यादव परिवार पहले ही मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद भावनात्मक दौर से गुजर चुका है। अब प्रतीक यादव के अचानक निधन ने परिवार को एक और गहरा आघात दिया है। परिजन और करीबी इस दुखद घटना के बाद सदमे में बताए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in Highlights

To Top