UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Nainital news today: ओखलकांडा खनस्यू दिमाग की नस फटने से महिला की गई जिंदगी
1 min read
nainital news today: खेत में पानी लगाने गई महिला की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम
nainital news today Bhawani Devi died brain hemorrhage khanshu okhalkanda uttarakhand breaking live: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर खेत में पानी लगाने गई महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के टिंबर कोटा बडो खनस्यू की निवासी 47 वर्षीय भवानी देवी पत्नी सोबन सिंह अपने परिवार के साथ रहती थी। बीते सोमवार को सोबन ने अपनी पत्नी से खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाने को कहा। जिसके बाद महिला पानी लगाने खेत मे पहुँची लेकिन काफी वक्त गुजर जाने के बाद जब महिला घर वापिस नहीं लौटी तो परिजनों को उनकी चिंता होने लगी। महिला के परिजन उसे ढूंढने के लिए खेत में पहुंचे जहां पर भवानी देवी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।
दिमाग की नस फटने से महिला की मौत ( haldwani news today)
आनन फ़ानन मे परिजन भवानी को अस्पताल लेकर पहुंचे जिन्हें बेस अस्पताल के चिकित्सको ने हायर सेंटर रेफर किया। इसके बाद परिजन भवानी को हल्द्वानी के निजी अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उपचार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर महिला के सिर का सिटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन करने पर पता चला कि महिला के दिमाग की नस फट गई है जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सको ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
