Connect with us
Bhikiyasain bus accident almora today rescue continue details awaited Uttarakhand breaking news
Social media (Bhikiyasain bus accident almora)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी

1 min read

Bhikiyasain bus accident almora today rescue continue details awaited Uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां भिकियासैंण में मंगलवार सुबह भीषण बस हादसा घटित हो गया है। जिसमें 7 लोगों की मौत की प्रारम्भिक सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 12 यात्री सवार थे। हालांकि अभी तक मृतकों एवं घायलों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है जिस कारण मृतकों का आंकड़ा घट-बढ़ सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

बताया गया है कि ये दर्दनाक हादसा उस समय घटित हुआ जब भिकियासैंण से रामनगर को जा रही एक बस भिकियासैंण विनायक जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। इस भयावह बस हादसे में 7 लोगों के मौके पर ही मौत होने की सूचना मिल रही है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस की टीम जुटी रेस्क्यू मे ( Almora bus accident news today) 

बताते चले 6 शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है। मृतको की पहचान और पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम लगातार कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उचित चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति और चालक द्वारा बस का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

 

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top