UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: कोटद्वार के युवक की चली गई जिंदगी, महिला मित्र के साथ आया था नैनीताल घूमने
1 min read
nainital news today : महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
nainital news today: kotdwar youth sumit died during visit in nainital with his female friend uttarakhand breaking : उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर महिला मित्र के साथ घूमने नैनीताल पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news Hindi: रुद्रपुर में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के सतपुली कोटद्वार का निवासी 20 वर्षीय सुमित सिंह पुत्र दिनेश सिंह अपनी महिला मित्र सरिता के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। वहीं बीते शनिवार को नैनीताल पहुंचने पर दोनों ने तल्लीताल मे एक होटल में कमरा किराए पर लिया जहां पर देर रात अचानक से सुमित की तबीयत बिगड़ गई। सुमित की तबीयत बिगड़ता देख सरिता ने होटल कर्मियों को घटना की जानकारी दी।
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस की टीम ( nainital news today)
मौके पर पहुंचे होटल कर्मियों ने तुरंत सुमित को बीडी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक युवक का पंचनामा भरकर युवती से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला किसी दवाई के ओवरडोज के बाद हृदयघात का बताया जा रहा है ,हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। सुमित के साथ आई महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि वो दोनों परिजनों को जानकारी देकर ही घूमने आए थे।
