Connect with us
Nainital news today: Taxi driver accused of brutality against Delhi teacher uttarakhand live
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news today: नैनीताल घूमने आई दिल्ली की टीचर से अभद्रता टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news today: नैनीताल घूमने आई दिल्ली की टीचर से अभद्रता टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

1 min read

Nainital news today  : नैनीताल घूमने आ रही युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, रात भर जंगल में गुजारी रात, टैक्सी चालक पर लगे गंभीर आरोप..

Nainital news today: Taxi driver accused of brutality against Delhi teacher uttarakhand live  : देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही युवती के साथ एक टैक्सी चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने पुलिस प्रशासन के पास आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Dehradun gangrape case: टिहरी की युवती देहरादून होटल में मिला शव, पुलिस ने किया खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से दिल्ली की निवासी एक युवती बीते शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे नैनीताल जिले के हल्द्वानी से नैनीताल आ रही थी। इस दौरान युवती टैक्सी में अकेली सवार थी, तभी जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर हल्द्वानी रोड पर नशे मे धुत टैक्सी चालक ने कार हाईवे के बजाय आडू खान को जाने वाली लिंक रोड की और मोड़ दी और आगे जाकर रोक दी। इतने में ही आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी ,जिसका युवती ने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। युवती डर के मारे जंगल की भाग गई और शोर करने पर टैक्सी चालक मौके पर फरार हो गया। घटना के बाद डरी युवती ने पूरी रात जंगल में बिताई।

600 रुपये मे नैनीताल घूमने के लिए टैक्सी की थी बुक ( nainital news today)

सुबह जब आडूखान की एक महिला नैनीताल की ओर से आ रही थी तो उसने युवती को देखा इसके बाद महिला ने उसे पुलिस थाने पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी देते हुए टैक्सी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया वहीं पीड़िता का बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी फतेहपुर निवासी टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा को भवाली रोड में पाइंस के पास से हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही आरोपी के पास से महिला पर्यटक का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है पीड़िता दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र की निजी स्कूलों में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं जिसने नैनीताल घूमने के लिए ₹600 में टैक्सी बुक की थी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top