Connect with us
Uttarakhand nainital public holiday 2026: declared by district magistrate DM local see list.
सांकेतिक फोटो nainital public holiday 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital public holiday 2026: नैनीताल जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित, देखें लिस्ट

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital public holiday 2026: नैनीताल जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित, देखें लिस्ट

1 min read

Uttarakhand nainital public holiday 2026: declared by district magistrate DM local see list: नैनीताल जिले में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, डीएम ने जारी किया आदेश

Uttarakhand nainital public holiday 2026: declared by district magistrate DM local see list: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय अशासकीय एवं निजी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू होंगे। हालांकि बैंक, कोषागार और उपकोषागार इन अवकाशों से बाहर रखे गए हैं।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स के पैरा-247 के तहत प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत जारी किए गए हैं। इसके तहत जिलाधिकारी को प्रत्येक वर्ष 3 स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार प्राप्त है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए इन अवकाशों की स्वीकृति दी गई है।

इन तीन अवसरों पर रहेगा स्थानीय अवकाश

जिला प्रशासन के अनुसार वर्ष 2026 में तीन प्रमुख स्थानीय पर्वों के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।
नंदा अष्टमी – 19 सितम्बर 2026 (शनिवार)
अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) – 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
दीपावली (नरक चतुर्दशी) – 7 नवम्बर 2026 (शनिवार)
इन तिथियों पर जिले के अधिकांश सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कुमाऊं क्षेत्र में नंदा अष्टमी और अष्टमी श्राद्ध जैसे पर्वों का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसी कारण स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन अवसरों को स्थानीय अवकाश के रूप में स्वीकृति दी गई है।

बैंक और कोषागार रहेंगे खुले

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये अवकाश बैंकिंग सेवाओं और कोषागार कार्यों पर लागू नहीं होंगे। यानी इन विभागों में सामान्य कार्यदिवस की तरह कामकाज जारी रहेगा।

Uttarakhand nainital public holiday 2026: declared by district magistrate DM local see list.

Uttarakhand nainital public holiday 2026: declared by district magistrate DM local see list.


यह भी पढ़ें- Uttarakhand school bus fare: उत्तराखण्ड स्कूल बस और वैन संचालक नहीं वसूल सकेंगे मनमाना किराया

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top