Connect with us
Uttarakhand NCERT books: Fake NCERT school books busted in Rudrapur, udham Singh Nagar breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand NCERT books)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand NCERT books: उत्तराखण्ड रूद्रपुर में एनसीईआरटी नकली किताबों का भंडाफोड़

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand NCERT books: उत्तराखण्ड रूद्रपुर में एनसीईआरटी नकली किताबों का भंडाफोड़

1 min read

Uttarakhand NCERT books  : उत्तराखंड में एनसीईआरटी की नकली किताब के गोदाम का भंडाफोड़, ढाई लाख किताबें बरामद

Uttarakhand NCERT books: Fake NCERT school books busted in Rudrapur, udham Singh Nagar breaking news today  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़े फर्जीवाडे की खबर सामने आ रही है, जहां पर पुलिस प्रशासन ने शिक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए कई सारी नकली किताबों को बरामद कर गोदाम को सीज किया है। बताते चले मामले से जुड़े आरोपी फरार है जिन्हे पुलिस प्रशासन द्वारा तलाशा जा रहा है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत साथ ही लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के गांव कीरतपुर में आनंद बैंक्वेट हॉल के पास पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि वहाँ पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों से भरा ट्रक पहुंचने वाला है । इसके बाद पुलिस प्रशासन ने रात के करीब 1:00 बजे ट्रक के पहुंचने पर उसे रोककर जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा मे किताबें भरी मिली। शुरुआत में यह सामान्य शैक्षिक सामग्री का परिवहन लगा लेकिन जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच कराई गई तो मामला नकली किताबों का निकला। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने गोदाम को सीज कर दिया।

किताबो की छपाई और गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले से जुड़े आरोपी फरार है जिन्हें लगातार तलाशा जा रहा है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि ट्रक में रखी गई किताबें कथित तौर पर एनसीईआरटी पाठ्यक्रमों से मिलती-जुलती थी लेकिन उनकी छपाई और गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक आकलन में यह किताबें फर्जी प्रतीत हो रही है इतना ही नहीं बल्कि ट्रक से करीब ढाई लाख से अधिक किताबें बरामद होने का अंदेशा जताया गया है जिनकी बाजार कीमत 6 से 7 करोड रुपए बताई जा रही है।

कक्षा 1 से 12वीं तक की किताबों में फर्जीवाड़ा

अधिकारियों का कहना है कि किताबो के अंदर के कंटेंट व प्रिंट मे कई तकनीकी गड़बड़ियां मिली है जिससे इनके नकली होने की आशंका और मजबूत हो गई है। टीम किताबों की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है जिसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इन किताबों में कक्षा 1 से 12 तक के लगभग सभी विषयों की NCERT किताबें शामिल है। जांच के दौरान किताबों में मिले दस्तावेजों में कानपुर, सुल्तानपुर और हैदराबाद की बिलिंग होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा जांच में राजीव बुक डिपो गौलापार (हल्द्वानी) और रामपुर का नाम भी सामने आया है।

किताबें कहां छपीं और किन बाजारों में सप्लाई की जानी थीं इसका लगाया जा रहा पता ( udham singh nagar news today)

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किताबें कहां छपीं और किन बाजारों में सप्लाई की जानी थीं। शिक्षा विभाग की माने तो उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के लिए NCERT किताबों की छपाई सिर्फ तीन अधिकृत फर्मों को दी गई है जिसमे हल्द्वानी की राज एंटरप्राइजेज, दीपक प्रिंटर्स और मथुरा की आस्टर प्रिंटर्स शामिल हैं। इनके अलावा किसी अन्य संस्था को NCERT किताबें छापने की अनुमति नहीं है। ऐसे में बरामद किताबों को लेकर संदेह और गहरा गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top