Connect with us
103 nursing officer 30 dentist bharti vacancy recruitment last date 2025 application process uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand nursing dentist bharti)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand nursing officer dentist bharti: 133 नर्सिंग अधिकारी दंत चिकित्सकों की निकली भर्ती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand nursing officer dentist bharti: 133 नर्सिंग अधिकारी दंत चिकित्सकों की निकली भर्ती

1 min read

Uttarakhand nursing dentist bharti  : 103 नर्सिंग अधिकारी और 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर निकली भर्ती, 2 दिसंबर से आवेदन होंगे शुरू..

103 nursing officer 30 dentist bharti vacancy recruitment last date 2025 application process uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां पर स्वास्थ्य विभाग ने 103 नर्सिंग अधिकारियों और 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर भर्ती करना सरकार की प्राथमिकता है जिससे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर हो सकेगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand nursing officer bharti: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी 587 पदों पर निकली भर्ती

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी और दंत चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। जिसके लिए 2 दिसंबर से आवेदन शुरू होने वाले हैं जिसकी अंतिम तिथि 22 दिसंबर घोषित की गई है। बताते चले सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी महिला डिप्लोमाधारी के 63 पद निश्चित है। जबकि नर्सिंग अधिकारी महिला डिग्रीधारक के लिए 31 पद, नर्सिंग अधिकारी पुरुष डिप्लोमाधारक 5 और नर्सिंग अधिकारी पुरुष डिग्रीधारक के लिए चार पद हैं। दंत चिकित्सकों के 30 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के चार अनुसूचित जाति के 14 अनुसूचित जनजाति तीन और अन्य पिछड़ा वर्ग के 9 पद शामिल है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन से 23 दिसंबर तक कर सकते है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top