Connect with us
Uttarakhand news: Aditi papnai of Ramnagar qualified Gate Exam got 143 rank
Image : social media ( Aditi papnai Gate Exam)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: रामनगर की अदिति ने उत्तीर्ण की गेट परीक्षा हासिल की 143वीं रैंक…

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

बधाई: रामनगर की अदिति ने उत्तीर्ण की गेट परीक्षा हासिल की 143वीं रैंक…

1 min read

Aditi papnai Gate Exam: रामनगर की अदिति पपनै ने उत्तीर्ण की गेट परीक्षा, 143 वीं रैंक की हासिल.. 

Aditi papnai Gate Exam:  उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता प्राप्त कर उच्च मुकाम हासिल कर रही हैं जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। दरअसल यहां की होनहार बेटियां खेलकूद राजनीति समेत अन्य विशेष क्षेत्रों में तो अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा ही रही है लेकिन इसके साथ ही यूजीसी नेट गेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के झंडे गाड़कर अपने परिजनों का मान बढ़ा रही हैं। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशिष्ट क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको नैनीताल जिले के रामनगर की अदिति पपनै से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने गेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर 143 वीं रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand GATE result 2023: विश्वास नौटियाल ने गेट परीक्षा में आल इंडिया लेवल पर हासिल की 11वीं रैंक

बता दें नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली अदिति पपनै ने गेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। दरअसल अदिति ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया में 143 वीं रैंक हासिल की है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। बताते चले अदिति ने सेंट जोसेफ पीरुमदारा से हाई स्कूल की परीक्षा सर्वाधिक अंकों में उत्तीर्ण की थी इतना ही नहीं बल्कि अदिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भी सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए थे इसके बाद अदिति ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एम ए मनोवैज्ञानिक विषय में किया और इसी विषय में अदिति एम फिल की तैयारी कर रही है। अदिति बचपन से कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही है जो राजनीतिक सामाजिक कारोबारी पपनै परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अदिति के पिता स्वर्गीय प्रमोद पपनै प्रतिष्ठित व्यापारी कारोबारी और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे जिनके निधन के बाद अदिति की माता ममता पपनै ने अदिति को अकेले संभाला। अदिति की माता ममता पपनै गृहणी है । अदिति की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top