Connect with us
Tehri Breaking News: char Dham tempo traveller accident gangotri route

Home / Tehri Garhwal / Tehri Breaking News: टिहरी में यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल मची चीख-पुकार…

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Tehri Breaking News: टिहरी में यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल मची चीख-पुकार…

1 min read

Tehri breaking news: टिहरी में ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित चालक की सूझबूझ से बची जिंदगियां (Brake Failure Accident News Tehri Garhwal breaking news)

Tehri Garhwal News Today char Dham tempo traveller accident: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया। मामला नगुन–सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजाधार के पास का है, जहां ढलान पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

ढलान पर बिगड़ा नियंत्रण, पहाड़ी से टकराकर रुका वाहन (Road Safety Incident)

जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर दिल्ली से गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर निकला था। जैसे ही वाहन नागराजाधार के पास पहुंचा, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए और वाहन ढलान पर तेजी से नीचे की ओर बढ़ने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत समझदारी दिखाई और वाहन को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे वह पहाड़ से टकराकर रुक गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। आपको बता दें कि टेम्पो ट्रैवलर सवार सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं जो की सभी बिते 30 अप्रैल शाम 4 बजे दिल्ली से गंगोत्री के लिए निकले थे। रात को मसूरी में ठहरने के बाद 1 मई सुबह गंगोत्री के लिए निकले थे। तभी नगुन – सुवाखोली- देहरादून मोटरमार्ग पर नागराजा धार के पास टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़िए: रुड़की नदी में नहाने गया किशोर मगरमच्छ का बना शिकार

पांच यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती (Injured Passengers Update)

घटना की सूचना मिलते ही दोपहर करीब सवा दो बजे डायल 112 के जरिए थाना छाम पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया, जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया।

दिल्ली से आए थे सभी यात्री (Passenger Details)

बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में चालक सहित कुल 23 यात्री सवार थे, जो सभी दिल्ली निवासी हैं और गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकले थे। घायलों में कपिल अरोड़ा (53), डिम्पी (40), ध्रुव (22), नीता (53) और प्रेम दास शामिल हैं। वहीं कुरुक्षेत्र, हरियाणा निवासी एक यात्री ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण वाहन को मजबूरी में पहाड़ से टकराना पड़ा।

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में प्रेमी के झांसे में आकर पति को छोड़ा, अब शादी से मुकरा युवक मामला पहुंचा थाने

पुलिस ने संभाला मोर्चा, सभी सुरक्षित (Police Action Report)

मठियाली चौकी प्रभारी शिवशंकर उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक समेत सभी 23 यात्रियों की जान सुरक्षित है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top