Connect with us
Uma Bisht wife of Dwarahat MLA Madan Singh Bisht died death news today
फोटो सोशल मीडिया Uma Bisht MLA Madan Bisht Wife

Home / UTTARAKHAND NEWS / अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन Uma bisht Dwarahat

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन Uma bisht Dwarahat

1 min read

Uma Bisht wife of Dwarahat MLA Madan Singh Bisht died death news today: दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस, कांग्रेस पार्टी में दौड़ी शोक की लहर…

Almora Uma Bisht wife of Dwarahat MLA Madan Singh Bisht died death news today: इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है। जहां द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।‌ बताया गया है कि द्वाराहाट विधायक की पत्नी उमा काफी लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रही थी।

यह भी पढ़ें- Ramnagar news: रामनगर में पंखा स्टार्ट करते समय लगा करंट महिला की गई जिंदगी

आपको बता दें कि उमा अल्मोड़ा जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी थी। बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष उन्होंने पिछली बार 2019 में कार्यभार संभाला था। उनके निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं कांग्रेस पार्टी के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड राजनितिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। द्वाराहाट कांग्रेस कमेटी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह प्रातः 8:30 बजे बग्वालीपोखर पहुँचेगा। जिसके बाद उनके पैतृक गाँव ग्राम कामा पो० कनलगाँव वि०ख० द्वाराहाट के शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
यह भी पढ़ें- Khanpur MLA SCAM news: खानपुर पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की पत्नी से लाखों की ठगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top