Connect with us
Haldwani news today Almora Rekha Juhuwala body found in hotel
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani news today Almora Rekha Juhuwala body found in hotel)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: अल्मोड़ा महिला का हल्द्वानी होटल में मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand news: अल्मोड़ा महिला का हल्द्वानी होटल में मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read

Haldwani news today  : अल्मोड़ा की महिला का हल्द्वानी के होटल में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप..

Haldwani news today Almora Rekha Juhuwala body found in hotel : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक महिला का होटल के कमरे से शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन की टीम घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े :नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के हीरा डुंगरी की रहने वाली 54 वर्षीय रेखा जुहूवाला वर्तमान मे हल्द्वानी की पुरानी आईटीआई बरेली रोड स्थित मकान में किराए के पर रहती थी। दरअसल रेखा के किराया न देने के कारण उसके मकान मालिक ने उससे कमरा खाली करा दिया था। जिसके बाद महिला ने बीते मंगलवार को हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन के पास मौजूद एक होटल मे रुकने के लिए कमरा लिया था। हालांकि बीते बुधवार की सुबह तक महिला कमरे से बाहर नहीं निकली। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

कमरे मे महिला महिला का शव ( haldwani news update) 

होटल के कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि कमरे के भीतर बिस्तर मे महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतका महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतका हल्द्वानी में किराए के मकान में अकेली रहती थी जो इससे पहले भी होटल में रुकी थी।

महिला का होटल के कमरे से शव बरामद ( haldwani news today)

हैरानी की बात तो यह है कि मृतका के कमरे से ना ही कोई विषाक्त पदार्थ मिला है और ना ही फंदा लगने के निशान है। महिला की मौत किस कारण से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top