UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
1 min read
Uttarakhand news: Ankita Bhandari Case: Former BJP MLA Suresh Rathore Arrested Over Viral Audio-Video Controversy: बहुचर्चित अंकिता भंडारी मामले में आपत्तिजनक ऑडियो वीडियो प्रसारित करने के आरोप में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी
Uttarakhand news: Ankita Bhandari Case: Former BJP MLA Suresh Rathore Arrested Over Viral Audio-Video Controversy: वर्ष 2022 के बहु चर्चित अंकिता भंडारी ह्त्याकांड मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जिससे जुड़े ऑडियो वीडियो प्रसारित होने के मामले में डालनवाला कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे में पुलिस प्रशासन ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh: सोशल मीडिया पर छाए पिथौरागढ़ के शमशेर बिना किसी डिग्री के छोड़ी इंजीनियरिंग की छाप
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था ,कि अंकिता भंडारी के मामले में इंटरनेट सोशल मीडिया पर सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के कुछ ऑडियो वीडियो प्रसारित किये जा रहे हैं। इसमें जानबूझकर उनका और भाजपा के अन्य नेताओं का नाम लेकर उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। दुष्यंत कुमार का कहना है कि इस झूठे आरोपों के चलते राजनीति पर बुरा असर पड़ रहा है। उनका मकसद जनता को गुमराह करके प्रदेश के माहौल को बिगाडना है।
सुरेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ( dehradun news today) ankita bhandari case
दुष्यंत कुमार ने शिकायत में इस बात का जिक्र भी किया है, कि उक्त ऑडियो वीडियो में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है जिससे न केवल शिकायतकर्ता को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी बल्कि भाजपा और उसके अन्य पदाधिकारियों को सामाजिक और राजनीति के प्रतिष्ठा में भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी समेत उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई है। देहरादून एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि डालनवाला कोतवाली में दर्ज मुकदमे में सुरेश राठौर को हिरासत में लिया गया है। सुरेश राठौर के खिलाफ अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़े :IMA POP: टनकपुर के अविनाश ज्याल ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
हाईकोर्ट ने कहा सबूत हैं तो पुलिस को सौंपते ( dehradun news breaking) ankita bhandari case
जस्टिस राकेश थपलियाल की सिंगल बेंच ने आरती गौड की ओर से देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी और दुष्यंत गौतम की ओर से डालनवाला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी रद्द करने से इनकार किया था। अदालत ने माना था कि दोनों शिकायत में अपराध प्रतीत होता है इसलिए साफ-साफ कहा गया था कि किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर जघन्य अपराध से जोड़कर उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है। अदालत ने इस मामले पर फैसला लेते हुए कहा की यदि किसी व्यक्ति के पास अपराध से संबंधित सबूत है तो उन्हें कथित तौर पर किसी को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की बजाय जांच कर रहे सक्षम अधिकारियों को सौंपा जाना चाहिए था। मामले में कहा जा रहा है कि पुलिस ने सुरेश राठौर को इन्हीं मामलों की जांच के तहत पकड़ा है।
