Connect with us
Deepak melkani of haldwani shaheed army

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखंड का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

1 min read

Deepak malkani shaheed army: शहादत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, दो मासूम बच्चों के साथ ही भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं अपने पीछे….

Deepak malkani shaheed army
जहां एक ओर इन दिनों दिवाली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है वहीं इसी बीच समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां हल्द्वानी के हिम्मतपुर तल्ला हरीपुर नायक निवासी दीपक मेलकानी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। बताया गया है कि वे 13 महर रेजीमेंट में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Deepak malkani shaheed army)

यह भी पढ़ें- नैनीताल: शादी से ठीक 15 दिन पहले चली गई युवक की जिंदगी दिवाली में मचा कोहराम

Deepak malkani Haldwani
हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनके आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया गया है कि वह अपने पीछे पत्नी पुष्पा मेलकानी सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं ‌ उनकी शहादत से 12 वर्षीय बेटे निर्मल व 7 वर्षीय मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है।
(Deepak malkani Haldwani)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा मैक्स वाहन गिरा गहरी खाई में एक की गई ज़िंदगी अन्य घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top