Connect with us
Bageshwar bhukamp earthquake today: felt in Friday morning 7:48 uttarakhand breaking news
Image : सांकेतिक फोटो ( Bageshwar bhukamp earthquake today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bageshwar bhukamp earthquake today: भूकंप के तेज झटकों से डोली बागेश्वर की धरती

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Bageshwar bhukamp earthquake today: भूकंप के तेज झटकों से डोली बागेश्वर की धरती

1 min read

Bageshwar bhukamp earthquake today: बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस, 3.4 रही तीव्रता..

Bageshwar bhukamp earthquake today: felt in Friday morning 7:48 uttarakhand breaking news: उत्तराखंड में भूकंप के झटको से धरती के डोलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार को बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर भागते हुए नजर आए। अभी तक जिले के किसी भी क्षेत्र से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़े :Bageshwar bhukamp earthquake today: बागेश्वर में भूकंप के झटको से डोली धरती

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह बागेश्वर जिले में लोगों ने हल्के भूकंप के झटके महसूस किये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है जिसका समय सुबह 7:48 :37 बजे दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के बाद प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी क्षेत्र से जान माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए सभी से अपील की गई है कि उन्हें बेवजह घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top