UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
गोवा अग्निकांड में उजड़ गया अल्मोड़ा का जोशी परिवार almora family goa nightclub fire
1 min read
Goa night club fire: पहली बार गोवा की यात्रा बन गई अंतिम यात्रा, गोवा अग्निकांड में उजड़ गया पूरा परिवार , पहले पत्नी को बचाया फिर सालियों के साथ युवक की भी ना बच सकी जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..
bagwalipokhar almora vinod kumar kamla anita joshi family 3 members died in Goa night club fire incident uttarakhand latest news today: गोवा के मशहूर नाइट क्लब में बीते शनिवार की रात बॉलीवुड बैंगर नाइट के दौरान भीषण अग्निकांड मे उत्तराखंड के एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगी चली गई। इस घटना के बारे मे जिस किसी ने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।
यह भी पढ़े :Chhatisgarh scorpio accident: छत्तीसगढ़ बारात की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त सेना के 2 जवानों सहित 5 की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बगवालीपोखर के मल्ला बाड़ी गांव के निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी भावना समेत अपनी साली कमला , अनीता जोशी व सरोज जोशी के साथ गोवा घूमने के लिए पहुँचे थे। दरअसल नाइट क्लब में जब आग लगी तो भावना के अलावा परिवार के अन्य सदस्यो को बचने का मौका नही मिल पाया जिसके कारण उनकी आग मे झुलस कर मौत हो गई। भावना अपनों को खोने के बाद से बेहद सदमे में है जिसका रो रो कर बुरा हाल है। दरअसल अग्निकांड का शिकार हुआ विनोद का परिवार वर्तमान में दिल्ली गाजियाबाद का निवासी था, जबकि वर्तमान मे विनोद के परिवार के लोग भी दिल्ली की अलग अलग जगह के निवासी थे।
छुट्टियां मनाने पहुंचे थे गोवा लेकिन हो गई अनहोनी ( goa nigh club fire incident almora news today)
बताते चले विनोद अपनी पत्नी भावना व 3 सालियों को लेकर शुक्रवार को गोवा छुट्टियां मनाने के लिए गया था जिसने 9 दिसंबर तक का पैकेज लिया हुआ था। शनिवार शाम तक सब कुछ ठीक-ठाक था जिसके चलते उनकी बात अपने परिवार के लोगों से हुई लेकिन रविवार की सुबह गोवा पुलिस का विनोद के घर पर फोन पहुँचा जिन्होंने हादसे के बारे में उन्हे जानकारी दी। गोवा अग्निकांड का शिकार हुआ विनोद अपनी पत्नी भावना व बच्चों के साथ गाजियाबाद के वैशाली में रहता था, विनोद का फाइनेंस का काम था जबकि विनोद की दो सालियां अनीता और सरोज रोहिणी में रहती थी।
पत्नी के साथ बचकर बाहर आया विनोद मगर वापिस खींच ले गई मौत ( goa news update Uttarakhand)
नाइट क्लब बर्च मे आग लगने के दौरान विनोद अपनी पत्नी के साथ बचकर बाहर आ गया था ,लेकिन बाहर आकर विनोद को पता चला कि उसकी 3 सालियां अंदर ही फंसी है। इसके बाद विनोद पत्नी को सुरक्षित बाहर छोड़कर फिर से क्लब के अंदर गया लेकिन वह भी अपनी सालियों के साथ मौत के मुँह मे चला गया। विनोद की पत्नी भावना काफी समय तक उन सभी के लौटने का इंतजार करती रही लेकिन आग बुझने के बाद सभी के मृत शरीर बाहर आए जिसे देखकर भावना को गहरा आघात पहुँचा।
एक ही घर मे हुई थी भावना और उसकी बहन कमला की शादी ( gao news update)
जानकारी के मुताबिक गोवा अग्निकांड का शिकार हुई कमला परिवार की सबसे बड़ी बहन थी जिसके दो बच्चे हैं और उसका पति नवीन बिजनेसमैन है। कमला अपने परिवार के साथ सादतपुर एक्सटेंशन की गली नंबर 15 मे रहती थी। कमला और भावना की शादी एक ही परिवार मे हुई थी जिनके दो बच्चे है। विनोद के परिवार के लोगो ने बताया की करावल नगर मे रहने वाली बेटियों की माँ को हादसे के बारे मे नहीं बताया गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
