Connect with us
Uttarakhand news: Bhawana danu and Priyanka Thayat selected for national kabaddi competition
Image : social media ( Bhawana danu Priyanka Thayat)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: बागेश्वर की भावना दानू और प्रियंका थायत का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन….

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

बधाई: बागेश्वर की भावना दानू और प्रियंका थायत का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन….

1 min read

Bhawana danu Priyanka Thayat : बागेश्वर की भावना दानू और प्रियंका थायत का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान... Bageshwar Bhawana danu Priyanka Thayat national kabaddi competition : उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज हॉकी, क्रिकेट ,वॉलीबॉल ,कबड्डी खो खो , फुटबॉल जैसे विशेष खेलों में अपनी काबिलियत के दम पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है जो अन्य बेटियों के लिए वाकई प्रेरणास्रोत है। हम आए दिन आपको ऐसी ही बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की से। आज हम आपको बागेश्वर जिले की भावना और प्रियंका से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका चयन कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: इंटर कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को चयनित

बता दें बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के पुरडा गांव की निवासी प्रियंका थायत और कपकोट तहसील की सोराग गांव की रहने वाली भावना दानू का 18 वीं राष्ट्रीय सर्किल कब्बड्डी महिला चैम्पिंयनशिप मे चयन हुआ है जिसके चलते दोनों बालिकाएं आज 11 अप्रैल 2025 से चरखी दादरी हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए नजर आने वाली है। भावना और प्रियंका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है। कबड्डी टीम के कोच गौरव उपाध्याय और मैनेजर निशा खेतवाल है जो दोनों बागेश्वर के ही रहने वाले हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top