Connect with us
BJP leader Rajesh Junwatha ex MLA Purola died death congress Uttarkashi Uttarakhand breaking news today
फोटो सोशल मीडिया Rajesh Junwatha ex MLA Purola

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rajesh Junwatha Ex MLA Purola: पुरोला पूर्व विधायक BJP नेता राजेश जुंवाठा का निधन

UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी

Rajesh Junwatha Ex MLA Purola: पुरोला पूर्व विधायक BJP नेता राजेश जुंवाठा का निधन

1 min read

Rajesh junwatha Ex MLA Purola:  पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन, क्षेत्र में दौडी शोक की लहर.. 

BJP leader Rajesh Junwatha ex MLA Purola died death congress Uttarkashi Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जूंवाठा की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेसी नेता के बड़े बेटे की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक 49 वर्षीय राजेश जूंवाठा लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वही आज सोमवार 22 दिसंबर को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली है। राजेश की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताते चले राजेश जूंवाठा एक प्रतिष्ठित एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार से ताल्लुक रखते थे जिनके पिता स्वर्गीय बर्फियां लाल उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे। इतना ही नहीं बल्कि उनकी माता विकासनगर पालिका की पालिकाध्यक्ष भी रह चुकी है।

राजनीति में सक्रिय रहे राजेश की मौत के बाद से परिजनों मे पसरा मातम ( uttarkashi news today) 

राजेश के परिवार में उनके एक भाई हैं जो वर्तमान में एसडीएम के पद पर कार्यरत है तथा उनकी दो बहने भी है। राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी एक पुत्र और पुत्री समेत पूरे परिवार को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बताते चले राजेश ने विधायक रहते हुए विधानसभा क्षेत्र के विकास और जन समस्याओं के समाधान को प्रमुखता से उठाया व आम जनता के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई। राजेश की मौत की बाद से भाजपा नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दल के लोगो ने उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top