Connect with us
Uttarakhand news: road accident in udhamsingh Nagar shivam vishwas died sun of Congress leader malti vishwas

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेसी नेता के बड़े बेटे की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेसी नेता के बड़े बेटे की मौत

1 min read

Road Accident: हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से शिवम(Shivam Vishwas) की दर्दनाक मौत राजनीतिक और सामाजिक पार्टी में भी शोक की लहर

उत्तराखंड में सड़क हादसों(Road Accident) ने ऐसा तांडव मचाया है कि आए दिन कोई ना कोई सड़क हादसे की खबर आ ही जाती है ऐसी ही एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर अभी उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है। जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे शिवम विश्वास (Shivam Vishwas)  की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह इनोवा कार में अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओर जा रहे थे कि अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक की भयानक टक्कर में मालती विश्वास के बड़े बेटे शिवम विश्वास(29वर्ष) व उनके एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत मेडिसिटी चिकित्सालय रूद्रपुर ले जाया गया। जहां पहुंचते ही शिवम ने दम तोड़ दिया। शिवम की मौत से शक्तिफार्म-सितारगंज के तमाम राजनैतिक-सामाजिक पार्टियों में शोक की लहर है, तथा सभी लोग मालती विश्वास के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।


यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top