UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand BJP zila panchayat block Pramukh: भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष दूसरी सूची
1 min read
Uttarakhand bjp zila panchayat president block Pramukh election second list 4 district 2025: भाजपा ने ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी…
Uttarakhand bjp zila panchayat president block Pramukh election second list 4 district 2025: उत्तराखण्ड भाजपा ने शनिवार शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में विवादित क्षेत्रों को सम्मिलित किया है। उदाहरण के तौर पर चम्पावत जिले से भाजपा ने आनंद सिंह अधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी अधिकृत किया है। यहां बिरगुल जिला पंचायत क्षेत्र से नवनिर्वाचित निर्मला महराना ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की थी। परंतु भाजपा आलाकमान ने आनंद सिंह अधिकारी को तरजीह दी।
आपको बता दें कि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे हैं। आनंद के पिता दलीप सिंह अधिकारी एक राजकीय ठेकेदार हैं। भाजपा की इस सूची में 4 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों एवं 14 क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
देखें पूरी सूची:-


यह भी पढ़ें- Uttarakhand BJP block Pramukh election उत्तराखण्ड भाजपा ने घोषित किए ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी
यह भी पढ़ें- Uttarakhand zila panchayat election उत्तराखण्ड BJP जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
