UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand cabinet: फिर तेज हुई कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट मंत्री चुनने दिल्ली जाएंगे CM
1 min read
Uttarakhand cabinet expension minister : कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट हुई तेज, कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM पुष्कर सिंह धामी..
Uttarakhand cabinet expension CM Dhami go to Delhi for selecting new minister latest update today : उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही है ,लेकिन अभी तक इन चर्चाओं पर विराम नहीं लगा है। हालांकि इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार का इंतजार खत्म हो सकता है। क्योंकि आगामी 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर रहने वाले हैं जिससे अंदेशा जताया जा रहा है ,कि उनका यह दौरा कैबिनेट विस्तार के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि उनके दिल्ली दौरे को लेकर सुगबुगाहट फिर से तेज हो गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार को लेकर CM धामी ने दिए संकेत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर से सत्ता गलियारों में चर्चाएं चलनी शुरू हो गई है, जिनकी चर्चाओं पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। जिनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली है ,जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद खाली हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 अक्टूबर को जाएंगे दिल्ली
लेकिन कई बार चर्चा होने के बाद भी इन पर कोई फैसला सामने नहीं आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर को दिल्ली जा रहे हैं, वहीं शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में पांच नए सदस्यों की एंट्री होगी जिसके बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं पर विराम लग सकेगा।
प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा दो मंत्रियों को धामी कैबिनेट दिखा सकती है बाहर का रास्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि पहले निकाय चुनाव, फिर पंचायत चुनाव, उपचुनाव और आपदा के कारण कैबिनेट विस्तार की घोषणा नहीं हो पाई थी। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक कैबिनेट विस्तार का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में पांच नए सदस्य शामिल होने वाले हैं। इधर, चर्चा है कि प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा दो मंत्रियों को धामी कैबिनेट से बाहर भी किया जा सकता है। कुछ दिग्गज विधायकों को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।
