UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli bear guldar school timing: गुलदार भालू का खौफ चमोली में बदला स्कूलों का समय
1 min read
chamoli bear guldar school timing change uttarakhand breaking news today: भालू गुलदार के खौफ के चलते अलर्ट पर जिला प्रशासन, बदल दिया स्कूलों का समय….
chamoli bear guldar school timing change uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां वन्य जीवों के आतंक को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जी हां… चमोली जिले में जहां अब सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय सुबह दस बजे खुलेंगे वहीं दोपहर 3 बजे बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। इसी तरह जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे।
इस संबंध में चमोली जिला प्रशासन द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। विद्यालयों की यह समयावधि 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी एवं आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन सख्त कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Udham Singh Nagar School: ऊधम सिंह नगर जिले में बदला स्कूलों का समय
सोमवार को भी भालू ने किया था स्कूल में छात्र पर हमला chamoli bear guldar school timing change pokhari chamoli school news today
जिला प्रशासन द्वारा आदेश में कहा गया है कि समय-समय पर विद्यालयों, जन प्रतिनिधियों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के क्रम में वन्य जीवों की सक्रियता अधिक पाये जाने एवं जनपद के अन्तर्गत कतिपय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के मार्ग वन क्षेत्रान्तर्गत होने के कारण मानव एवं वन्य जीव संघर्ष की घटनायें घटित होने के दृष्टिगत जनपद के अन्तर्गत संचालित समस्त राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक किया जायेगा।
विदित हो कि चमोली जिले के पोखरी विकासखण्ड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में सोमवार को भालू ने एक छात्र पर हमला कर दिया था। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, स्कूल के शिक्षकों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई।

यह भी पढ़ें- Chamoli Bear attack: चमोली पोखरी स्कूल में भालू का हमला, छात्र को ले गया दबोचकर गंभीर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
