UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli Bear attack: चमोली पोखरी स्कूल में भालू का हमला, छात्र को ले गया दबोचकर गंभीर
1 min read
Chamoli Bear Attack in Pokhari School, student seriously injured uttarakhand latest news today: पोखरी में भय का साया: चमोली के स्कूल परिसर में घुसे भालू, छात्र को उठाकर ले गए, बाल-बाल बची जान
Chamoli Bear Attack in Pokhari School, student seriously injured uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में वन्यजीवों का खतरा गहराता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब स्कूल में पढ़ाई करने जा रहे छात्र भी जंगली जानवरों का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां पोखरी विकासखंड स्थित जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो भालू अचानक स्कूल परिसर में घुस आए।
यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। भालुओं को देखते ही छात्र-छात्राओं ने घबराकर कक्षाओं के दरवाजे बंद कर लिए, लेकिन इसके बावजूद एक भालू ने कक्षा छह के एक छात्र पर हमला कर दिया। भालू ने बच्चे को अपने नाखूनों से जकड़ लिया और उसे घसीटते हुए लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों की ओर ले गया। हमले में छात्र को गंभीर चोटें आईं हैं और उसके कपड़े भी फट गए।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag guldar bear school news: रूद्रप्रयाग भालू गुलदार का खौफ बदल गया स्कूलों का समय
साहस और सूझबूझ से बची छात्र की जान pokhari chamoli bear attack news today
बताया गया है कि घटना के दौरान स्कूल में मौजूद दो छात्रों, एक छात्रा और एक शिक्षक ने साहस दिखाया, जिससे छात्र की जान बच सकी। दरअसल घायल छात्र की चीखें सुनते ही सभी लोग एकजुट होकर शोर मचाते हुए भालुओं की ओर दौड़े। अचानक हुए हो हल्ले की आवाज से घबराकर भालू छात्र को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद घायल बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal News: पौड़ी गढ़वाल अस्पताल में जमीन पर लिटाकर किया घायल का उपचार
दो दिन पहले भी हुआ था हमला chamoli bear attack in uttarakhand school
यह घटना इसलिए और गंभीर मानी जा रही है क्योंकि इसी इलाके में दो दिन पहले भी भालू ने एक छात्र पर हमला किया था। शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद कक्षा छह के 13 वर्षीय छात्र देवेश पर झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया था। भालू ने देवेश का पैर पकड़ लिया था, लेकिन साथ मौजूद उसके साथी पंकेश ने हिम्मत दिखाते हुए पत्थर फेंके, जिससे भालू पीछे हट गया। उस समय शिक्षक द्वारा घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया था।
लगातार हो रहे हमलों से स्कूल के बच्चे भी सहमे हुए हैं। अध्यापक उपेन्द्र सती ने बताया कि शिक्षकों की मौजूदगी के बावजूद वन्यजीवों का इस तरह स्कूल में घुस आना बेहद चिंताजनक है। यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इससे भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें- Almora news: अल्मोड़ा गुलदार के सामने ढाल बनी गीता, मौत के मुंह से खींच लाई पिता को
वन विभाग की तैयारी पर उठे सवाल pokhari chamoli bear attack news today
दिन दहाड़े हो रही इन घटनाओं के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। शिक्षकों का कहना है कि क्षेत्र में भालुओं की आवाजाही की जानकारी पहले भी दी गई थी। हालिया हमले के बाद गश्त बढ़ाने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद भालू दिनदहाड़े स्कूल परिसर में घुस आए, जिससे विभागीय दावों पर संदेह गहराता जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग स्कूल पहुंच गए। दिनदहाड़े हुई इन घटनाओं से अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम उठाए जाते, तो बच्चों को इस तरह जान जोखिम में डालकर स्कूल नहीं आना पड़ता। लोगों ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से स्कूलों व आबादी वाले क्षेत्रों में स्थायी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand guldar bear Attack: भालू गुलदार को देखते ही बजेगा सायरन, AI करेगा सचेत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
