UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli School winter holiday bear: भालू का खौफ चमोली में शीतकालीन अवकाश घोषित
1 min read
chamoli school winter holiday bear attack 2025 uttarakhand breaking news today: भालू के हमले को देखते हुए छः दिन पहले घोषित हुआ शीतकालीन अवकाश, चमोली में बंद रहेंगे सभी स्कूल…
chamoli school winter holiday bear attack 2025 uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सबसे अधिक गंभीर हालत राज्य के चमोली जिले के है, जहां भालू द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। चमोली जिले से स्कूली बच्चों से जुड़ी ऐसी ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिला प्रशासन ने आगामी 26 दिसंबर से ही जाड़ों की छुट्टियां घोषित कर दी है। अर्थात अब चमोली जिले में स्कूल सीधे 2 फरवरी को ही खुलेंगे।
यह भी पढ़ें- Chamoli bear guldar school timing: गुलदार भालू का खौफ चमोली में बदला स्कूलों का समय
जिला शिक्षाधिकारी ने जारी किया आदेश chamoli school winter holiday bear attack 2025 uttarakhand breaking news today
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 1 जनवरी से होने वाले शीतकालीन अवकाश को चमोली जिले में 26 दिसंबर से ही घोषित किया जाता है। इस दौरान यदि स्कूल प्रबंधन बच्चों की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो इस परिस्थिति में नियमानुसार विद्यालय प्रबन्धन समिति से प्रस्ताव पारित कर 26 से 31 दिसंबर तक स्कूलों को आनलाइन मोड पर संचालित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand public holiday news: उत्तराखण्ड 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
