उत्तरकाशी उत्तराखण्ड
Gangotri Yamunotri yatra 2023: चारधाम यात्रा का हुआ विधिवत आगाज, खुल गए यमुनोत्री गंगोत्री धाम के कपाट
1 min read
Gangotri Yamunotri yatra 2023: शनिवार दोपहर को खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री धाम में की पूजा अर्चना….
उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। जी हां.. शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष 2023 के लिए चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है। बता दें कि अक्षय तृतीया के अवसर पर शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। बताया गया है कि गंगोत्री के कपाट शनिवार दोपहर 12:35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12:41 मिनट पर आम श्रृद्धालुओं के लिए खोले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस गंगोत्री पर धाम पहुंचे और उन्होंने गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
(Gangotri Yamunotri yatra 2023)
यह भी पढ़ें- GOOD NEWS: चारधाम यात्रा रूट पर चलेंगी उत्तराखंड रोडवेज की 50 बसें
आपको बता दें कि वैसे चारधाम यात्रा का आगाज शुक्रवार को ही उस समय औपचारिक रूप से हो गया था जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रृद्धालुओं की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी बीते रोज से ही शुरू हो गई थी। बीते रोज ही मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान मां गंगा की विदाई पर मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए थे। बताते चलें कि मां गंगा की डोली शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंची। जिसके पश्चात मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान हुई। पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर आम श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बताते चलें कि 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ जबकि 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
(Gangotri Yamunotri yatra 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर आए जर्मन पर्यटक अपनी यात्रा भूल, रम गए पहाड़ो में
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
