Connect with us
Uttarakhand CM Dhami order investigate all permanent residence certificate issued last 3 years after fake domicile case haldwani latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand fake domicile CM Dhami)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: 3 सालों में बने सभी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की होगी जांच CM धामी ने दिए आदेश

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: 3 सालों में बने सभी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की होगी जांच CM धामी ने दिए आदेश

1 min read

Uttarakhand fake domicile CM Dhami: 3 साल में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की होगी जांच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए आदेश..

Uttarakhand CM Dhami order investigate all permanent residence certificate issued last 3 years after fake domicile case haldwani latest news today: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से राज्य के पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में 3 साल में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच करने के आदेश दिए। गौर हो हाल ही में नैनीताल जिले से स्थाई निवास प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाने के मामले सामने आए थे, जिसमें यूपी के व्यक्ति उत्तराखंड के स्थाई निवासी बन बैठे। बाहरी लोग ना सिर्फ उत्तराखंड के नागरिक बन रहे हैं बल्कि सरकारी योजनाओं का भी गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand fake teacher: उत्तराखण्ड भर्ती घोटाला फर्जी प्रमाण पत्र सहायक शिक्षक सस्पेंड

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल बैठक पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ करीब 4 घंटे चली। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाली दस्तावेजों से आधार कार्ड ,राशन कार्ड ,स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनने की शिकायत पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए राज्य में बाहरी लोगों को बसाया जाना बेहद गंभीर है। ऐसे मे उन्होंने प्रमाण पत्रों की जांच तत्काल शुरू करने को कहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसमें जो भी अधिकारी कर्मी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। खासकर 3 साल में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच ज्यादा जरूरी रखी गई है।

दिल्ली में आतंकी घटना के बाद राज्य मे आने वाले वाहनों की जाँच के आदेश ( Uttarakhand news update)

इसके अलावा दिल्ली में आतंकी घटना को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों की सघन जांच के आदेश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। राज्य की सुरक्षा को देखते हुए सत्यापन अभियान में तेजी लाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह निर्देश भी दिए

०आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और ठंड से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध करें

०शीतकालीन यात्रा के लिए पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं मजबूत हो

०ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत पीएचक्यू में पृथक टीम बनाएं

०अस्पतालों में महिला और बाल रोग डाक्टरों की शतप्रतिशत तैनाती के लिए रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराई जाए। दवाओं-उपकरणों की उपलब्धता पर फोकस किया जाए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top