Connect with us
Uttarakhand news: CM pushkar Dhami declared Jageshwar Shravani fair and Syalde Bikhoti Mela as state fair in almora.

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / अल्मोड़ा: CM धामी ने स्याल्दे बिखौती कौतिक व जागेश्वर श्रावणी मेले को राज्य मेला किया घोषित

PUSHKAR SINGH DHAMI अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: CM धामी ने स्याल्दे बिखौती कौतिक व जागेश्वर श्रावणी मेले को राज्य मेला किया घोषित

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा, जागेश्वर श्रावणी मेले व स्याल्दे बिखौती कौतिक (Syalde Bikhoti Mela) को राज्य मेले का दर्जा देने का किया ऐलान..

समूचे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहांं एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान करते हुए जागेश्वर के श्रावणी मेले एवं द्वाराहाट के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती कौतिक (Syalde Bikhoti Mela) को राज्य मेला घोषित कर दिया है। उन्होंने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में आदेश भी निर्गत किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा एवं पौड़ी में रेल लाइन बिछाने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात भी कही। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को यहां अल्मोड़ा में जनआर्शीवाद रैली का श्रीगणेश करने पहुंचे थे। अपने कार्यक्रम के दौरान रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणाएं की। जो आगामी विधानसभा चुनावों के हिसाब से काफी अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- कुमाऊं गढ़वाल के बाद CM त्रिवेंद्र ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को घोषित किया तीसरा मंडल

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top