Connect with us
Uttarakhand news: नानकमत्ता खकरा नदी में मगरमच्छ का आतंक, 70 वर्षीय महिला को बनाया निवाला
Image : सांकेतिक फोटो ( Crocodile attack in Uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: नानकमत्ता खकरा नदी में मगरमच्छ का आतंक, 70 वर्षीय महिला को बनाया निवाला

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: नानकमत्ता खकरा नदी में मगरमच्छ का आतंक, 70 वर्षीय महिला को बनाया निवाला

1 min read

Crocodile attack in Uttarakhand : नदी किनारे गई बुजुर्ग महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, इलाके में फैली दहशत

Uttarakhand news: Crocodile attack in nanakmatta Udham Singh Nagar: 70-Year-Old Woman Loses Life Near Khakra River: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाले खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक बुजुर्ग महिला को मगरमच्छ ने अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :AgniVeer recruitment 2026: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी रानीखेत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के देवकली सलामत निवासी 70 वर्षीय भजन कौर पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह बीते शुक्रवार की शाम रोजमर्रा के कार्य से खकरा नदी के किनारे गई थी। लोगों का कहना है कि इस दौरान नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने उन पर अचानक से हमला कर दिया। इससे पहले की आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते मगरमच्छ महिला को पानी में खींचकर ले गया।

पुलिस प्रशासन व वन विभाग की टीम को दी गई सूचना (udham singh nagar news today)

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हुए जिन्होंने वन विभाग व पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।

मगरमच्छ ने महिला को बनाया निवाला (udham singh nagar news today)

मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के बावजूद कई घंटे तक तलाशी अभियान जारी रहा व काफी मशक्कत के बाद देर रात को महिला का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर मगरमच्छ के हमले से महिला की मौत होने की बात सामने आई है हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़े :Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट फैसला, उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन

चार बच्चों के सिर से उठा माँ का साया (udham singh nagar news live)

बताते चलें मृतका भजन कौर के चार बच्चे हैं और सभी विवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार मृतका के परिजनों को वन्यजीव हमले में मिलने वाली आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top