Connect with us
Indian Army Recruitment 2026: Uttarakhand Agniveer Physical Efficiency Test Held in Ranikhet This July
Image : सांकेतिक फोटो ( AgniVeer recruitment 2026)

Home / ALMORA NEWS / AgniVeer recruitment 2026: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी रानीखेत में

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

AgniVeer recruitment 2026: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी रानीखेत में

1 min read

Agniveer Recruitment 2026| Ranikhet Army physical test| अग्निवीर भर्ती की अगली चुनौती जुलाई में, रानीखेत में होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण

Agniveer Recruitment 2026| Ranikhet Army physical test| भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अब भर्ती प्रक्रिया का सबसे अहम चरण सामने है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में भाग लेना होगा। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत स्थित सोमनाथ मैदान में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़े :UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती

रानीखेत में जुटेंगे चार जिलों के अभ्यर्थी (Agniveer Physical Test)

सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थियों के अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय तथा जोनल श्रेणी के उम्मीदवार भी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद अब फिटनेस की होगी असली परीक्षा (Indian Army Recruitment)

भर्ती अधिकारियों का कहना है कि लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करना केवल पहला पड़ाव है। अंतिम चयन की राह शारीरिक दक्षता परीक्षा से होकर गुजरती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। दौड़, शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति का प्रदर्शन ही आगे का रास्ता तय करेगा।

युवाओं से तैयारी तेज करने की अपील (Army Bharti 2026)

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल महेश कुमार ने कहा कि भारतीय सेना में चयन के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों में सफल होना अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करते हुए अपनी फिटनेस और शारीरिक क्षमता को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। उनका कहना है कि नियमित अभ्यास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

यह भी पढ़े :Prema Rawat: बागेश्वर की प्रेमा रावत भारतीय महिला टीम में शामिल, T20 विश्व कप में दिखाएंगी दम

परिणाम और फिजिकल टेस्ट पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर (CEE Result)

सीईई परीक्षा पूरी होने के बाद अब हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें परिणाम पर टिकी हुई हैं। परिणाम घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को जुलाई में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। यही परीक्षा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का निर्णायक चरण मानी जा रही है।

इन दिनों विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी मैदानों और प्रशिक्षण केंद्रों पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं। युवाओं का लक्ष्य फिजिकल टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय सेना में स्थान हासिल करना है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top