Connect with us
D.El.Ed from UP exposed teacher fraud scam in nainital bhimtal primary school uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand teacher bharti fraud)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Teacher bharti fraud: UP से किया डीएल‌एड उत्तराखण्ड में बने शिक्षक फर्जीवाड़े का खुलासा

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand Teacher bharti fraud: UP से किया डीएल‌एड उत्तराखण्ड में बने शिक्षक फर्जीवाड़े का खुलासा

1 min read

Uttarakhand teacher bharti fraud: उत्तर प्रदेश से किया डीएलएड उत्तराखंड में बने सहायक शिक्षक, उत्तराखंड के लोगों का मारा जा रहा लगातार हक...

D.El.Ed from UP exposed teacher fraud scam in nainital bhimtal primary school uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में एक तरफ पढ़े लिखे युवा B.Ed डीएलएड की डिग्री होने के बावजूद भी नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने के बाद कई सारे लोग उत्तराखंड में सहायक शिक्षक बन बैठे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने उत्तराखंड का स्थाई निवास प्रमाण पत्र लगाकर यहां पर नौकरी हासिल की है। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले उधम सिंह नगर जिले से ऐसे कई सारे मामले सामने आए थे, वहीं अब नैनीताल जिले से भी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: UP वाले फर्जी दस्तावेजों से डाल रहे पहाड़ियों की नौकरी में डाका बने शिक्षक

Nainital teacher bharti fraud: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के भीमताल में 25 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर उत्तर प्रदेश के लोगो ने फर्जी तरीके से नौकरी हासिल की है। दरअसल उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने के बाद अधिकांश लोगों ने उत्तराखंड का स्थाई निवास प्रमाण पत्र लगाकर उत्तराखंड के ही लोगो का हक मारा है। नैनीताल में 25 से ज्यादा ऐसे शिक्षकों की पहचान सूचना का अधिकार अधिनियम से हुई है और अब विभाग ने ऐसे सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की पूर्ण जांच करने का फैसला किया है। विभाग के मुताबिक यदि भर्ती में फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो संबंधित शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा।

फर्जी स्थायी निवासी बन उत्तराखंड मे पाई शिक्षकों की नौकरी पर लटक रही तलवारें ( Uttarakhand D.El.Ed Assistant Teacher Nainital news)

बताते चलें उधम सिंह नगर जिले में ऐसे मामले सामने आने के बाद विभाग ने शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद नैनीताल के कुछ डीएलएड डिप्लोमाधारियो ने सूचना का अधिकार में ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है जिन्होंने यूपी से डीएलएड किया है। उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने की स्थिति में वहां का स्थाई निवासी होना जरूरी है।

आरटीआई में 25 से ज्यादा मामले आए सामने ( Uttarakhand teacher bharti) 

आरटीआई में 25 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर उत्तराखंड में सहायक शिक्षक की भर्ती निकलने पर यूपी से डीएलएड किये अभ्यर्थियों ने वहां पर तत्काल शपथ लगाकर नौकरी पाई है। अब ऐसे शिक्षकों पर नौकरी की तलवार लटकने लगी है। दो जगह का स्थाई निवास होना अपराधिक कृत्य है और जिले में दो जगह का स्थाई निवास प्रमाण पत्र लगाकर जो भी शिक्षक नौकरी कर रहे हैं उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नैनीताल में फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top