UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun mussoorie traffic plan: न्यू ईयर पर आ रहे देहरादून मसूरी, पहले देखें नया ट्रेफिक प्लान
1 min read
Mussoorie traffic plan today: देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहनों की एंट्री बैन, नए साल से पहले ट्रैफिक अलर्ट जारी..
Mussoorie traffic plan today dehradun weekend traffic route divert plan on 31 new year uttarakhand latest news: अक्सर क्रिसमस और नए साल को लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लोग मसूरी के लिए अपने वाहनों से घूमने के लिए निकलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मसूरी से देहरादून में क्रिसमस और नए साल पर पर्यटकों की भीड़ अत्यधिक रहती है, जिससे यातायात मार्गो पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इसलिए क्रिसमस और नए साल पर मसूरी देहरादून में पर्यटकों की उमडती भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के मुताबिक मसूरी जाने वाले पर्यटक वाहनों को शहर के भीतर नहीं आने दिया जाएगा जबकि मसूरी में वाहनों की भीड़ होने पर शटल सेवा शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़े :Haridwar traffic route plan: हरिद्वार में नया ट्रेफिक प्लान जारी 24 अक्टूबर तक रहेगा लागू
Dehradun Mussoorie traffic plan for 31 new year 2026 celebration news today : आपको बताते चलें देहरादून एसपी ट्रैफिक लोकजित सिंह ने बताया कि आगामी 20 21 दिसंबर के वीकेंड से ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। इस प्लान के मुताबिक दिल्ली रुड़की और सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों को आईएसबीटी शिमला बायपास, सेंट ज्यूडस चौक, बल्लूपुर चौक गढी कैंट और जोहड़ी गांव होते हुए मसूरी रोड भेजा जाएगा जबकि पांवटा हाईवे से आने वाले वाहनों को भी बल्लूपुर चौक से इसी रोड पर भेजा जाएगा।
० दिल्ली, हरिद्वार और ऋषिकेश से जोगीवाला के रास्ते आने वाले वाहनों को मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला से यू-टर्न लेकर रिंग रोड, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और कृषाली चौक होते हुए कुठाल गेट से मसूरी भेजा जाएगा। जबकि ट्रैफिक का अधिक दबाव होने पर ये वाहन भानिवायावाला से थानों रोड होते हुए आएंगे।
० मसूरी से वापसी के लिए सभी वाहनों को कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड, लाडपुर तिराह, छह नंबर पुलिया, जोगीवाला होते हुए वापस भेजा जाएगा।
पार्किंग फुल होने पर शटल सेवा से जाएंगे पर्यटक ( dehradun traffic news today)
मसूरी में 20 दिसंबर के वीकएंड से विंटर लाइन कार्निवाल, क्रिसमस, नए साल के जश्न के चलते भीड़ रहेगी जिसके कारण मसूरी के लिए चार अलग-अलग प्लान बनाए गए हैं।
० मसूरी में पार्किंग फुल होने पर पर्यटकों को कुठाल गेट से शटल सेवा से मसूरी भेजा जाएगा जबकि सामान्य स्थिति में पर्यटक वाहन जाएंगे।
०मसूरी की 70 प्रतिशत पार्किंग भरने पर प्लान-बी लागू होगा, जिसके तहत पर्यटकों के वाहन किंग क्रेग पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे वहां से शटल सेवा से उन्हें आगे भेजा जाएगा।
०किंग क्रेग पार्किंग फुल होने पर प्लान-सी के तहत गज्जी बैंड पर पार्किंग कराई जाएगी यहां से शटल सेवा चलेगी। यदि गज्जी बैंड भी भर जाता है, तो प्लान-डी लागू होगा।
० मसूरी शहर के भीतर कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा देहरादून शहर में राजपुर रोड आटि इलाकों में भीड़ होने पर कैनाल रोड पर ट्रैफिक होगा।
ध्यान देने योग्य : यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि गूगल मैप पर भी रूट अपडेट किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो।
