Connect with us
Angel Chakma case dehradun police said No evidence of racial slurs at birthday party uttarakhand latest news update today
Image : social media ( Angel Chakma case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: Angel chakma case: एंजल चकमा मामला जन्मदिन पार्टी…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: Angel chakma case: एंजल चकमा मामला जन्मदिन पार्टी…

1 min read

Angel Chakma case  : पुलिस का कहना जन्मदिन पार्टी में हुआ था विवाद, एंजल चकमा के साथ नस्लीय टिप्पणी के नही मिले सबूत..

Angel Chakma case dehradun police said No evidence of racial slurs at birthday party uttarakhand latest news update today  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए त्रिपुरा के छात्र एंजल चकमा की ह्त्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। वही इस मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि एंजल चकमा के साथ विवाद एक जन्मदिन पार्टी में हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि इस पूरे प्रकरण में नस्लीय भेदभाव या टिप्पणी के साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं जिससे एंजल की कहानी मे अब नया मोड़ सामने आ गया है।

यह भी पढ़े :Dehradun news: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र को मारा चाकू, एंजेल चकमा की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को मणिपुर के निवासी सूरज ख्वास ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी जिसमें कई लोग मौजूद थे। इस दौरान पार्टी में खूब हंसी मजाक चल रहा था , जिसमें एंजल चकमा और उसके भाई माइकल चकमा को लगा कि यह सब उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटे आई। जिसके कारण एंजल गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में चला गया और वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एंजल को मौत के घाट उतारने वाला मुख्य आरोपी अब भी फरार ( dehradun news today)

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सूरज ख्वास मणिपुर का निवासी है ,जबकि हमला करने वाला नाबालिक और एक अन्य आरोपी नेपाल का निवासी है। जबकि दो अन्य आरोपी उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में नस्लीय टिप्पणी की बात को खारिज किया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं जिसमें नस्लीय भेदभाव या टिप्पणी की बात सामने नहीं आई है। SSP अजय सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है वही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम में भेजी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top