Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun Secretariat News driver incarnation of god problem for CM dhami
Image : social media ( Dehradun Secretariat News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड: सचिवालय मे कर्मचारी पर आया देवता CM धामी पर बताया सकंट….

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखंड: सचिवालय मे कर्मचारी पर आया देवता CM धामी पर बताया सकंट….

1 min read

Dehradun Secretariat News : सचिवालय मे कर्मचारी पर आया देवता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर संकट आने की कही बात…  Dehradun Secretariat News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिवालय में पहुंचते ही एक व्यक्ति पर अचानक से देवता प्रकट हो गया। इस दौरान वह व्यक्ति आदेश आदेश कहते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर संकट आने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। इस पूरे प्रकरण को देखते हुए वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों मे अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं सुरक्षाकर्मी व्यक्ति को संभालते हुए नजर आए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: देहरादून सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर महिला ने की लाखों की ठगी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिवालय में पहुंचते ही वहां मौजूद एक कर्मचारी पर देवता नाच गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। दरअसल व्यक्ति वीडियो में आदेश आदेश कहते हुए दिख रहा है जिसे पुलिसकर्मी संभालते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर संकट आने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति परिवहन सेवा का कर्मचारी ( चालक) बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी जूते निकालकर सचिवालय में पहुंचा था जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह घटना प्री प्लांड हो सकती है । हालांकि इस दौरान सचिवालय में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। बरहाल सुरक्षा कर्मियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है । कुछ लोगों द्वारा इसे नरसिंह देवता का अवतार बताया जा रहा है। वहीं इस घटना को सीएम धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top